'ये करना भी जरूरी था..', मोहम्मद सिराज ने बताया स्टीव स्मिथ की ओर उन्होंने क्यों फेंकी गेंद
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का कहना है कि ट्रेविस हेड ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, उसने भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों को बाउंसर गेंद फेंकने के लिए मजबूर कर दिया। हेड ने पहली पारी में बहुत ही आक्रामक खेल दिखाते हुए 174 गेंदों पर 163 रन बनाए थे और इसने काफी हद तक मैच में फर्क पैदा किया हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया को 296 रनों की बढ़त अभी तक मिल चुकी है और चौथे व पांचवें दिन का खेल होना बाकी है। सिराज का मानना है कि हेड की बल्लेबाजी के चलते भारतीय गेंदबाजों को अपनी लेंथ थोड़ा पीछे की ओर मजबूर होना पड़ा।
सिराज भारत के बेहतरीन गेंदबाज बन कर उभरे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 469 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाते हुए 4 विकेट लिए थे और सिराज का मानना है कि दूसरे दिन इस विकेट पर असमान उछाल और अधिक गति मौजूद थी।अगर भारतीय गेंदबाज इस दिन बेहतर गेंदबाजी ना करके तो ऑस्ट्रेलिया की टीम आसानी से 500 को भी पार कर जाती।
सिराज ने बताया कि, हमने किसी भी हालत में हेड के ऊपर बाउंसर की झड़ी लगाने का फैसला किया, फिर चाहे इसका नतीजा कुछ भी हो।
WTC Final: किस टारगेट पर रहेगी टीम इंडिया की नजरें, ओवल के मैदान पर क्या है चौथी पारी का रिकॉर्ड
बता दें, सिराज ने ही पहली पारी में हेड को आउट किया था और दूसरी पारी में वे रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए हैं। इस दौरान सिराज ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने स्टीव स्मिथ का शतक पूरा होने के बाद उनकी और गेंद वापस क्यों फेंकी थी।
स्मिथ ने जैसे ही शतक पूरा किया तो सिराज ने गेंद को वापस स्मिथ की फेंक दिया, जिस पर उन्होंने कहा कि, यह सब तो ऐसे ही था। इसमें से कुछ खास नहीं था। मैं बस इंजॉय कर रहा था। जब बहुत लंबा दिन हो तो इस तरह की चीजें करते रहना भी जरूरी होता है।
अब भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की पारी को जितना संभव हो सके, उतनी जल्दी निपटाने के लिए उतरेगी और यहां पर सिराज की भूमिका अहम होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
