Rio Olympics : पदक से एक कदम दूर इस भारतीय मुक्केबाज ने कहा, 'भारत लौटूंगा तो स्वर्ण पदक के साथ'

रियो डि जिनेरियो। ओलंपिक के प्री-क्वॉर्टर बॉक्सिंग फाइनल में अपने कॉम्पटीटर पर बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं। उन्होंने कहा ​है कि वह अब ओलंपिक में स्वर्ण पदक से कम पर संतोष नहीं करेंगे। रियो ओलंपिक राउंडअप : जानिए शुक्रवार को कैसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

विकास ने तुर्की के ओंडेर सिपल को 75 किलोग्राम मिडिलवेट मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। आगे आने वाले मुकाबले में उनका सामना उजबेकिस्तान के बेक्तेमिर मेलिकुजिऐव से होगा। हॉकी : रियो ओलंपिक के पूल बी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा से खेला ड्रॉ

विकास के मुताबिक, बेक्तेमिर उन्हें कड़ी टक्कर जरूर देगा लेकिन वह उसे हराकर स्वर्ण पदक जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि रजत या कांस्य से उनका दिल भरने वाला नहीं है।

भारत लौटूंगा तो खाली हाथ या फिर स्वर्ण पदक के साथ। विकास ने कहा कि यह विरोधी शक्तिशाली और भारी है लेकिन उसका कद लंबदा नहीं है और इसका फायदा वह उठा सकते हैं।

विका के मन में इसी प्रतिद्वंदी से एशियाई चैंपियनशिप में मिली हार की भी कसक होगी। विकास ने कहा कि उस वक्त मैं लय में नहीं था और अब मैं वापस अपनी फॉर्म में हूं। बैडमिंटन : रियो ओलंपिक में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा काफी संघर्ष के बाद हारीं, बाहर

विकास अभी दो रातें आराम करेंगे और मुकाबले से एक दिन पहले अपने कोच के साथ रणनीति बनाएंगे। वह अभी तनावमुक्त रहना चाहते हैं। वह फ्रेश माइंड के साथ रिंग में उतरना चाहते हैं।

Read more about: rio olympics 2016 boxing olympics
Story first published: Saturday, August 13, 2016, 14:48 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+