ब्रायन लारा को भरोसा- ये महान खिलाड़ी, है, IPL में जरूर शतक लगाएगा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग माना जाता है। टूर्नामेंट ने कई युवा खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का माैका दिया है जो अपने और अपने देश के लिए नाम कमा रहे हैं। ऐसा ही एक खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है। यह खिलाड़ी है देवदत्त पडिक्कल।
वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा ने देवदत्त पडिक्कल को एक सलाह दी है, जिन्होंने यूएई में आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बल्लेबाजी में खुद का नाम बनाया है। उनसे इस साल एक शतक की उम्मीद लारा को है।
आईपीएल 2020 में, देवदत्त पडिक्कल को शानदार बल्लेबाजी करते देखा गया। ब्रायन लारा ने एक स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट शो में कहा, "वह (देवदत्त पडिक्कल) एक महान खिलाड़ी हैं। पिछले साल उन्होंने पांच अर्द्धशतक लगाए। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने विराट कोहली के साथ भी अच्छी साझेदारी की। मैं उसे आईपीएल 2021 में अच्छा स्कोर करते हुए देखना चाहता हूं। मैं चाहचा हूं कि वो मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता और शतक बनाए। उसे कुछ चीजों पर सुधार करना होगा। मुझे पता है, वह इतने दिनों में सुधर गया होगा। वह इस आईपीएल टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। "
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
