विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नामांकित होनी वाली पहली भारतीय एथलीट

नई दिल्ली। भारत की शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। हरियाणा की इस पहलवान ने प्रतिष्ठित लॉरियंस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड में नामांकन हासिल करके पहली भारतीय एथलीट होने का रिकॉर्ड बना दिया है। इस पुरस्कार का आयोजन 18 फरवरी को किया जाएगा। बता दें कि 24 साल की विनेश ने चोट के बाद से शानदार वापसी की है। उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों और जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें 'लारेस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर (साल में वापसी करने वाली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) की श्रेणी में नामांकित किया गया है।

विनेश को 2016 ओलंपिक खेलों की 50 किग्रा फ्रिस्टाइल प्रतियोगिता के दौरान क्वार्टरफाइनल में घुटने की चोट लग गई थी। यह भारतीय कुश्ती संघ के अलावा तमाम खेल प्रेमियों के लिए एक अप्रत्याशित घटना थी क्योंकि विनेश इस ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदारी के तौर पर गई थी। अब उन्हें अमेरिकी टूर चैंपियनशिप के विजेता गोल्फर टाइगर वुड्स के साथ इस अवार्ड के लिए नोमिनेट किया गया है। बता दें कि वुड्स ने भी पांच साल के बाद अपना पहला टूर्नामेंट जीता है। इनके अलावा जापान के फिगर स्केटर युजुरू हानयू, कनाडा के स्नोबोर्डर मार्क मैकमोरिस, अमेरिका के महान स्की रेसर लिंडसे वोन और नीदरलैंड के पैरालंपिक चैम्पियन बिबियन मेंटल स्पी को भी इसमें नामांकित किया गया है।

गौरतलब है कि पिछली बार भारतीय खेलों ने 2004 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड में तब यह उपलब्धि हासिल की थी जब भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 'लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड अवॉर्ड' साझा किया था। लेकिन विनेश की उपलब्धि इस मायने में खास है क्योंकि वह ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी हैं जो इस प्रतिष्ठित अवार्ड में नोमिनेट हुई। उनको इस पुरस्कार की सात श्रेणियों में से एक में नामांकित किया गया है।

Story first published: Friday, January 18, 2019, 9:37 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+