'गोल्डन गर्ल' विनेश फोगाट ने इस पहलवान को चुना अपना जीवनसाथी ! शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत की ओर से विनेश फोगाट ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत को गोल्ड जिताया था और देश का परचम विदेशी सरजमीं पर लहराया था। बता दें कि यह भारतीय महिला पहलवान द्वारा जीता गया पहला गोल्ड मेडल था जो फोगट ने जीता था। हालांकि अपने इस शानदार सफलता के बाद विनेश एक और कारण से काफी सुर्खियों में थी और वो थी भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ उनकी नजदीकियों की अफवाहें। हालांकि दोनों ने ही इस बात को सिरे से नकार दिया था लेकिन फोगट ने अपने निजी जीवन में भी एक कदम आगे बढ़ा लिया है औऱ 24 साल की विनेश ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की घोषणा की है।
The best decision I ever made! Glad you pinned me for life 😍❤️
A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat) on
उन्होंने पहलवान सोमवीर राठी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह मेरे द्वारा लिया गया अभी तक का सबसे अच्छा निर्णय है, मुझे इस बात की खुशी है कि तुमने मुझे जीवन के लिए चुना है। गौरतलब हो कि सोमवीर भी पेशे से पहलवान है और सोनीपत के रहने वाले हैं। वह इस समय रेलवे में टीटीई की नौकरी कर रहे हैं और राजस्थान में पोस्टेड हैं। उन्होंने पहलवानी में नेशनल चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीत रखा है। खास बात है कि विनेश फोगाट भी रेलवे में नौकरी करती हैं। विनेश के इस ऐलान की पुष्टि भी कर दी गई गई हैं। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक विनेश के चाचा सज्जन बलाली ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने फैसले लेने के लिए सक्षम हैं।
Story first published: Thursday, August 23, 2018, 19:58 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
