For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रियो : ओलंपिक कुश्ती के क्वॉर्टरफाइनल में हारीं विनेश फोगट और साक्षी मलिक

रियो डी जेनेरियो। भारत को कुश्ती में पदक मिलने की आस तब जगी थी जब विनेश फोगट और साक्षी मलिक ने अपने-अपने प्री-क्वॉर्टरफाइनल मुकाबले जीत लिए थे। RIO : कुश्ती में भारतीय महिला पहलवानों ने लगाए एकदम सटीक दांव, साक्षी मलिक और विनेश फोगट जीतीं

इसके बाद हुए क्वॉर्टरफाइनल मुकाबलों में दोनों ही महिलाएं हार गईं। इसके साथ ही विनेश फोगट तो बाहर हो गईं लेकिन साक्षी मलिक से अभी भी कांस्य पदक की उम्मीद बरकरार है। पुरुषों में अभी योगेश्वर दत्त को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

विनेश फोगट

48 किलोग्राम की स्टाइल कुश्ती में चीन की सुन यनान के सामने उतरीं विनेश को मैच में ही चोट भी लग गई और उन्हें बाहर होना पड़ा। मुकाबले में विनेश ने पहले तो एक पॉइंट की बढ़त हासिल की थी लेकिन उसपर पलटवार करते हुए चीनी पहलवान ने उन्हें चित कर दिया। इससे विनेश को चोट लग गई।

साक्षी मलिक

यनान को इसके लिए न सिर्फ एक पॉइंट मिला बल्कि विनेश को हार के चलते मुकाबले से बाहर होना पड़ा। इसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं इससे पहले फोगट ने रोमानिया की एमिलिया एलिना को हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई थी।

58 किलोग्राम भारवर्ग एक अन्य मुकाबले में फ्री स्टाइल कुश्ती की भारतीय प्रतिनिधि साक्षी मलिक को रूस की वलेरिया कोबोलोवा ने 2-9 से हरा दिया। हालांकि, साक्षी मलिका अभी भी कांस्य पदक जीत सकती हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+