For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इस खिलाड़ी संग अफेयर की खबर पर विनेश फोगाट का भावुक ट्वीट, बताया क्या है सच्चाई

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018 में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराने वाली विनेश फोगाट ने एक भावुक ट्वीट किया है। उनका यह ट्वीट एक अखबार में छपी न्यूज के बाद आया है। दरअसल एक अखबार ने विनेश फोगाट और नीरज चोपड़ा को लेकर एक खबर छापी है जिसमें ये बताया गया है कि इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। विनेश फोगाट ने इसी अखबार की क्लिपिंग को शेयर करते हुए एक भावुक ट्वीट लिखा है।

विनेश ने अपने ट्वीट के जरिए अखबार के उस न्यूज का खंडन करते हुए कहा है कि 'यह देखकर बहुत दुख होता है जब भारत का सम्मान और गौरव बढ़ाने वाले एक एथलीट की गलत तस्वीर पेश की जाती है। मैं और नीरज क्या स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले बाकी एथलीट भी हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं ताकि देश का गौरव बढ़ा सकें। इसके अलावा और कुछ नहीं हैं। धन्यवाद'।

जापान की युकी इरी को 6-2 से दी थी मात
जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स 2018 में महिला कुश्ती स्पर्धा में भारत की विनेश फोगाट का सामना जापान की युकी ईरी से हुआ था। विनेश ने शानदार खेल दिखाते हुए इरी को 6-2 से पटखनी देते हुए भारत की झोली में गोल्ड मेडल डालकर इतिहास रच दिया। इसी पदक के साथ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गई।

दो एशियाई खेल में लगातार दो पदक
इस साल के एशियन गेम्स में पदक जीतकर विनेश फोगाट ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली हैं। विनेश दो एशियाई खेल में लगातार दो पदक जीतने वाली अकेली महिला पहलवान बन गई हैं। बता दें कि रियो ओलंपिक में विनेश फोगाट चीनी खिलाड़ी के खिलाफ मैंच में चोट की वजह से हार झेलनी पड़ी थी और बाहर भी जाना पड़ा था।

Story first published: Thursday, August 23, 2018, 10:57 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+