For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विनेश फोगाट ने जीता यूक्रेन रेसलिंग इवेंट, एक साल बाद हुई शानदार वापसी

Vinesh Phogat wins gold medal at the Outstanding Ukrainian Wrestlers And Coaches Memorial event
Photo Credit: SAI Media Twitter

नई दिल्लीः भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गत यूरोपियन चैंपियन वनेसा कलाजिंस्काया को 10-8 से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया है। यह विनेश फोगाट का साल का पहला टूर्नामेंट है और इसी के साथ उन्होंने आउटस्टैंडिंग यूक्रेनियन रेसलर एंड कोच एस मेमोरियल प्रतियोगिता जीत ली है।

विनेश फोगाट ने पहले ही 53 किलोग्राम कैटेगरी में टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह पक्की कर रखी है। भारतीय रेसलर नवंबर 2020 से यूरोप में ट्रेनिंग ले रही हैं। फोगाट अब मार्च 10 से 15 तक रोम के इवेंट मत्तेओ पेलिकोन में भाग लेंगी।

ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली रेसलर को इंडिविजुअल वर्ल्ड कप, जो सर्बिया में दिसंबर में था, छोड़ने की इजाजत मिल गई थी। विनेश फोगाट ने 2014 में स्वर्ण पदक जीता था और 2018 में भी उनको कॉमन वेल्थ गेम के अलावा एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक मिला था।

अब रोम में होने वाली प्रतियोगिता अहम है जिसमें आप दुनिया के एलीट पहलवानों को भाग लेते हुए देखेंगे और इस प्रतियोगिता में शिरकत करने का मतलब यह है कि विनेश फोगाट की ओलंपिक की तैयारियों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिल जाएगा।

बता दें कि कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों के चलते विनेश फोगाट ने 1 साल बाद रिंग में वापसी की थी और उन्होंने बेहतरीन तरीके से अपनी फॉर्म का प्रदर्शन किया। इससे पहले सेमीफाइनल में रोमानिया की एना ए को हराया था और इससे पहले विनेश विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल और प्री क्वार्टर फाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था तब उन्होंने क्रमश पिचकोउसकाया और लुलिया को हराया था।

Story first published: Sunday, February 28, 2021, 18:32 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+