एक हफ्ते में दूसरी बार विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड, अपनी श्रेणी में दुनिया की नंबर 1 पहलवान बनीं
नई दिल्ली। भारतीय महिला कुश्ती की खिलाड़ी विनेश फोभाट ने दो हफ्ते के भीतर दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने कनाडा की डियाना वेकर को मैटियो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज के फाइनल में 4-0 से मात देकर एक बार फिर से अपनी श्रेणी में शीर्ष रैकिंग हासिल की है। विनेश ने अपने सभी अंक पहले ही राउंड में हासिल कर लिए थे और दूसरे राउंड में उन्होंने सुनिश्चित किया कि वह शीर्ष पर रहे। इससे पहले विनेश ने कीव में गोल्ड मेडल जीता था। इसके साथ ही 53 किलोग्राम की कैटेगरी में विनेश फोगाट पहली रैंक पर पहुंच गई हैं। जिस तरह सेएक के बाद लगातार दो गोल्ड मेडल विनेश ने जीता है उससे उनका आगामी ओलंपिक की तैयारियों को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा।
बता दें कि इस प्रतियोगिता में विनेश ने जब एंट्री की थी तो उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 3 थी, लेकिन 14 अंकों के साथ अब विनेश पहली रैंक पर पहुंच गई हैं। इससे पहला कनाडा की कुश्ती खिलाड़ी डियाना पहले पायदान पर थीं, लेकिन अब वह दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। इस टूर्नामेंट में विनेश ने एक भी अंक नहीं गंवाए, तीन में से दो बाउट जीतकर अपना दमखम दिखाया। इससे पहले शनिवार को सरिता मोर ने 57 किलोग्राम की श्रेणी में रजत पदक जीता था। गौरतलब है कि टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिए विनेश फोगाट पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं।
बता दें कि विनेश फोगाट ऐसे परिवार से आती हैं जहां से गीता फोगाट और बबित फोगाट जैसी विश्व स्तरीय खिलाड़ियों ने देश का नाम कॉमनवेल्थ गेम्स में रौशन किया है। विनेश पहली भारतीय महिला पहलवान हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है। बहरहाल टोक्यो ओलंपिक में विनेश फोगाट पर हर किसी की नजर रहेगी, उम्मीद है कि विनेश ओलंपिक में देश के नाम मेडल जरूर लेकर आएंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
