धोनी नहीं कोहली होंगे पहले टेस्ट के कप्तान, भुवनेश्वर कुमार को लगी चोट नहीं खेलेंगे पहला मैच
एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से शुरु हो रहे पहले टेस्ट मैच की अगुवाई विराट कोहली करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी के अगूंठ में लगी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं होने की वजह से पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी विरोट कोहली को सौंपी गयी है। वहीं प्रैक्टिस सेशन के दौरान टखने में लगी चोट की वजह से भुवनेश्वर पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले चार दिसंबर को शुरु होने वाले पहले टेस्ट की कप्तानी कोहली को ही सौंपी गयी थी। लेकिन फिल ह्यूज की दुखद मौत के बाद पहले टेस्ट की तारीख को बदलकर 9 दिसंबर कर दिया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए धोनी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे गये थे। लेकिन उनके अगूंठे में चोट अभी पूरी तरह ठीक नहीं हो सकी है लिहाजा पहले टेस्ट में धोनी को आराम दिया गया है।
वहीं विराट कोहली ने कहा कि,' हां, मैं ही कल के मैच की कप्तानी करुंगा।' कोहली ने कहा कि हमें उम्मीद है कि धोनी कुछ ही दिनों में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ा मौका है। वह हमेशा से ही टेस्ट मैच खेलना चाहते थे। ऐसे में भारतीय टीम की टेस्ट मैच में कप्तानी करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
वहीं तेज गेंदबाद भुवनेश्वर कुमार को टखने में चोट लगने के कारण वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। भुवनेश्वर को रविवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लग गयी थी। एडीलेड के बाद भारत का अगला मैच ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
