Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मांकड़िंग को लेकर पोंटिंग ने उठाया बड़ा कदम, ICC की पेनाल्टी कमिटी से कर रहे बात

IPL 2020
Photo Credit:

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में एक बार फिर से मांकड़िंग का मुद्दा उठ गया है। मजेदार बात यह है कि मांकड़िंग का यह मुद्दा किसी और के खिलाफ नहीं बल्कि रविचंद्रन अश्विन के साथ ही उठा है। पिछले साल आईपीएल में पंजाब की ओर से खेलते हुए अश्विन ने राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड़िंग रन आउट किया था जिसके बाद खेल भावना और इसके जायज होने के फैसले पर सवाल उठने लगे। वहीं इस साल जब उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया तो टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें मांकड़िंग से बचने की सलाह दी थी।

और पढ़ें: केएल राहुल या ऋषभ पंत, ब्रायन लारा ने बताया कौन है धोनी का उत्तराधिकारी

रिकी पोंटिंग की इस सलाह पर अश्विन ने ऐसी स्थिति से बचने के लिये एक सलाह दी थी कि अगर आप चाहते हैं कि गेंदबाज ऐसा न करे तो बल्लेबाज के आगे निकलने की स्थिति में उस पर कम से कम 10 रन का जुर्माना लगना चाहिये। अब ऐसा लग रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग को भी यह आइडिया पसंद आया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: खतरे में पड़ा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, बोर्ड से नाखुश है चैनल 7, जानें क्या है विवाद

अश्विन ने की जुर्माना लगाने के नियम की पुष्टि

अश्विन ने की जुर्माना लगाने के नियम की पुष्टि

न्यूज एजेंसी एनआई की रिपोर्ट के अनुसार रिकी पोंटिंग आईसीसी की क्रिकेट कमिटी से बल्लेबाजों के नॉन स्ट्राइकर एंड से आगे निकलकर भागने को लेकर जुर्माना लगाने के नियम को बनाने की बात कर रहे हैं, ताकि खेल में मांकड़िंग को खत्म किया जा सके और बल्लेबाज भी अनचाहा फायदा न उठा सके। बुधवार को जारी की गई एक वीडियो के दौरान अश्विन ने खुद इस बात की जानकारी दी कि पोंटिंग इसको लेकर बात कर रहे हैं।

पोंटिंग कर रहे आईसीसी से बात

पोंटिंग कर रहे आईसीसी से बात

उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल हैलो दुबई पर बात करते हुए कहा,' जब हम आरसीबी के खिलाफ खेल रहे थे तो एक तरफ का मैदान काफी बड़ा था और दूसरी तरफ का थोड़ा छोटा। मुझे पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है क्योंकि यहां पर बाउंड्री लगाना आसान नहीं है। जैसे ही मैं गेंदबाजी करने के लिये कूदा मेरी आंखो के आगे से एक हेलमेट आगे जाता हुआ दिखाई दिया, मैं रुका और उनकी तरफ देखा, वो अभी भी बाहर थे लेकिन मैनें सिर्फ उन्हें घूर रहा था।'

ऐसा लग रहा है कि मांकड़िंग और अश्विन के बीच कोई खास रिश्ता है जिसका नजारा सोमवार को आरसीबी के खिलाफ मैच में देखने को मिला। सोमवार को आरसीबी के खिलाफ खेले गये इस मैच में जब अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे तो उस दौरान एरॉन फिंच क्रीज से आगे निकल गये लेकिन अश्विन ने उन्हें मांकड़ करने के बजाय बल्लेबाज को चेतावनी दी।

सभी को दे दी आधिकारिक जानकारी

सभी को दे दी आधिकारिक जानकारी

गौरतलब है कि अश्विन ने मांक़ड़ नहीं करने के बाद ट्विटर पर लिखा था कि मरी तरफ से यह 2020 के लिये आधिकारिक चेतावनी है, इसके बाद अगर मैं मांकड़ करता हूं तो मुझे दोषी मत ठहराइयेगा। रिकी पोंटिंग, आरोन फिंच और मैं वैसे अच्छे दोस्त हैं।'

आपको बता दें कि जब अश्विन ने फिंच को मांकडिंग आउट नहीं किया, तो डगआउट में बैठे पोंटिंग भी हंस पड़े थे।

Story first published: Wednesday, October 7, 2020, 21:39 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+