CSK vs RCB: मोहम्मद सिराज ने डाली आईपीएल के इस सीजन की सबसे तेज गेंद
मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आईपीएल के इस सीजन की सबसे तेज गेंद डाली है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पॉवर प्ले में गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। पॉवरप्ले में तीसरा ओवर कराने आए मोहम्मद सिराज ने ऋतुराज गायकवाड़ को 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाली, जिसे गायकवाड़ ने डॉट किया और इस गेंद पर एक भी रन नहीं आया था।
हालांकि ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट लेने में मोहम्मद सिराज को सफलता नहीं मिली। गायकवाड़ को 10वे ओवर में स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने आउट किया। गायकवाड़ ने 25 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। शुरुआती दो ओवर में मोहम्मद सिराज ने पॉवरप्ले में गेंदबाजी की ओर इन दो ओवर में मोहम्मद सिराज ने 17 रन दिए। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 मैच में से 3 में जीत दर्ज की है जबकि आरसीबी ने अपने सभी 4 मैचों में जीत दर्ज की है।
आईपीएल में अभी तक खेले गए चार मैचों की बात करें तो मोहम्मद सिराज ने पांच विकेट हासिल किए हैं। पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में कोई विकेट नहीं मिला था। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। सिराज को पहली बार भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेलने को मिला था, जिसके बाद से मोहम्मद सिराज बिल्कुल ही अलग तरह के गेंदबाजी के तौर पर सामने आए हैं। सिराज की तारीफ करते हुए पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा ने कहा था कि वह जसप्रीत बुमराह से बेहतर गेंदबाज हैं और सिराज की तकनीक उनसे बेहतर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
