आस्ट्रेलिया ने ली सैन्य अधिकारी की मदद
सिडनी. 06 नवंबर. वार्ता. श्रीलंका के खिलाफ गुरूवार से शुरू होने वाली अहम टेस्ट सीरीज के ठीक पहले आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच टिम नील्सन ने अपने खिलाडियों का मनोबल बढाने के लिए एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की सेवाएं ली हैं
नील्सन ने शाही आस्ट्रेलियाई वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी रे मैकलिएन को सोमवार को खिलाडियों के बीच बुलाया 1 मैकलिएन ने इस दौरान खिलाडियों का मनोबल बढाने के कुछ गुरूमंत्र दिये
.सिडनी मानिग हेराल्ड. में आज प्रकाशित खबर के अनुसार मैकलिएन अगले कुछ दिनों तक लगातार क्रिकेटरों के संपर्क में रहेंगे 1 दरअसल आस्ट्रेलिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज को जीतने के लिए बेताब है लेकिन कई सीनियर खिलाडियों की जगह आये नये खिलाडियों को लेकर वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं है 1 मैकलिएन की सेवाएं लेने के कदम को इसी का परिणाम माना जा सकता है
मैकलिएन ने वायुसेना में ट्रेनिंग..सह.. लीडरशिप अधिकारी के रूप में काम किया था और उनका यही अनुभव आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के काम आया होगा 1 बहरहाल वह आस्ट्रेलियाई रग्बी लीग के लिए भी खिलाडियों को प्रेरित करने का काम कर चुके हैं
प्रेम.पार्थिव.राणा 1459वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications