Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चीन मीडिया की पाबंदियां घटाएः ह्यूमन राइट्स

media in china पेइचिंग, 7 नवंबरः मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वाच ने आज कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को 2008 के पेइचिंग खेलों से पहले मीडिया के खिलाफ पाबंदियां घटाने के लिए चीन पर दबाव डालना चाहिए.

न्यूयार्क स्थित इस संगठन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि चीन विदेशी संवाददाताओं को ज्यादा आजादी देने के अपने वायदे को पूरा नहीं कर रहा है. आईओसी को गुरूवार को चीन में पत्रकार दिवस के मौके पर इस मामले को उठाना चाहिए. चीन ने इस साल की शुरुआत में विदेशी संवाददाताओं से संबंधित अपने नियमों में ढ़ील दी थी.

इसके बाद अब विदेशी संवाददाता बिना पूर्व अनुमति लिए लगभग समूचे देश से समाचार संकलन कर सकते हैं, लेकिन यह ढ़िलाई ओलंपिक खेलों तक के लिए ही है. चीनी संवाददाताओं और विदेशी मीडिया के स्थानीय सहायकों, अनुसंधानकर्ताओं और अनुवादकों को इसके दायरे से अलग रखा गया है.

बयान में पिछले महीने पेइचिंग और हेबेई में विदेशी संवाददाताओं को परेशान किए जाने की तीन घटनाओं का जिक्र किया गया है. इसमें कहा गया कि नए नियम लागू होने के बाद से मीडिया की आजादी के हनन के कई और मामले भी सामने आए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+