क्या रैना और धोनी के बीच आई दरार? मौजूदा रिश्ते पर खब्बू बल्लेबाज ने दिया ये संकेत
नई दिल्लीः आईपीएल 2020 का सबसे बड़ा विवाद चेन्नई सुपर किंग्स से गुजरता है और सुरेश रैना पर आकर थम जाता है। फिर कयासों का सिलसिला शुरू होता है और एक छोटे इशारे से भी बात निकलनी शुरू हो जाती है। एक बार फिर से बात निकली है और पता चलता है अब रैना और धोनी के बीच सब कुछ सही है या नहीं। खैर इस सुराग की पड़ताल करने से पहले हम बैकग्राउंड को संक्षिप्त रखते हैं- सुरेश रैना दरअसल आईपीएल शुरू होने से पहले ही तुरत-फुरत में भारत वापस आ गए थे और किसी को कुछ समझ नहीं आया था कि हुआ क्या है?

सुरेश रैना के साथ सीएसके का 'सीरियस' केस
किसी ने रैना के घायल रिश्तेदारों से उनकी वापसी को जोड़ा तो किसी ने कोरोनावायरस के प्रकोप में रैना की असमंजसता को कारण बताया, उड़ते हुए खबर आई की यूएई के होटल से यह मामला शुरू हुआ था। यहां रैना ने धोनी के जैसा कमरा ना मिलना खुद की तौहीन समझा और बीच में टीम को छोड़कर आ गए। सुनने में बचपने की बात लगती है लेकिन यह भी काफी चर्चित रही। इस दौरान टीम के मालिक एन श्रीनिवासन के उम्मीद से ज्यादा सख्त बयान ने माजरे को और सीरियस बना दिया।
IPL 2020: केएम आसिफ के बायो-बबल तोड़ने की खबर, CSK के CEO ने किया खंडन

रैना का इशारा- धोनी के साथ सब-कुछ है सही
फिर रैना और सीएसके दोनों ने एक-दूसरे को ट्विटर पर फॉलो करना भी छोड़ दिया। ये सब धोनी की मौजूदगी में हो रहा है इसलिए सवाल उठना लाजिमी है कि धोनी क्या चाहते हैं या फिर रैना अपने पूर्व कप्तान के साथ संबंध को कैसे देखते हैं। खैर अच्छी बात यहै है कि लगातार नकारात्मक चीजों के बीच रैना ने एक राहत भरा इशारा किया है।
‘धोनी रैना टीम' नाम के एक फैन पेज ने एमएस धोनी और सुरेश की थ्रो बैक तस्वीर एक साथ पोस्ट की। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तस्वीर को पसंद किया है।

रैना बिन सून सुपर किंग्स-
हालांकि, इस सब के बीच, यह सब हो गया है कि पुष्टि भी हो गई कि सुरेश रैना इस सीजन में बिल्कुल नहीं खेलेंगे। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने हाल ही में कहा कि वे क्रिकेटर के फैसले का सम्मान करते हैं और समझते हैं कि उन्हें अपने लिए समय की आवश्यकता है और उनका पीछे मुड़कर देखने का कोई मतलब नहीं है। सीएसके ने अब तक केवल तीन मुकाबलों में एक मैच जीता है और अंक तालिका में सबसे नीचे है। वे शुक्रवार को SRH के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
