एजेस बॉउल के बैकग्राउंड में अनुष्का शर्मा ने अपनी फोटो पर विराट के लिए लिखा ये कैप्शन
नई दिल्लीः विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इस समय इंग्लैंड के साउथैम्टन में हैं जहां पर टीम इंडिया क्वारेंटीन में समय गुजार रही है। बीसीसीआई ने टीम के खिलाड़ियों और स्टॉफ को अपने परिवार को भी लेकर चलने की छूट दी है। बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का को अपने बेटी के साथ मुंबई में तब देखा गया था जब टीम इंडिया चार्टेड प्लाईट से लंदन की उड़ान भरने के लिए जा रही थी। अब टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप खेलने के लिए पहुंच चुकी है जहां पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून को खिताबी मुकाबला खेलना है।

अनुष्का के रूम की बालकानी से मैदान का नजारा-
इस दौरान अनुष्का ने एजेस बाउन से सटे होटल से अपनी एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में आप अनुष्का के बैकग्राउंड को देख सकते हैं जो उनके रूम की बालकनी के सामने का सीन लगता है और क्रिकेट स्टेडियम के समीप है। अनिवार्य क्वारेंटीन गुजार रहा ये जोड़ा साउथैम्पटन के नजारे पोस्ट कर रहा है। भारत के अन्य क्रिकेटर भी सोशल मीडिया पर ऐसा कर रहे हैं। अनुष्का ने तस्वीर शेयर करते हुए लंदन के मौसम के साथ तालमेल मिलाने के संकेत दिए हैं। भारत में जहां ये सड़ी गर्मी का मौसम है तो वही सुहानी इंग्लिश समर किसी भारतीय परिवार के लिए पिकनिक का सा मौसम होती है। भारतीय टीम लेकिन एक मिशन पर है पर परिवार का साथ उनको कठिन बायो-बबल परिस्थितियों में सपोर्ट देगा।
बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, पर आपस में कोई कंपटीशन नहीं रखते, लक्ष्मण ने दो दिग्गजों के लिए कही ये बात

कोहली पर दिया कैप्शन-
अनुष्का ने मुस्कराते हुए फोटो शेयर किया है और विराट कोहली को लेकर कैप्शन दिया है। "होम-वर्क ना लाना विराट पर कभी-कभी लागू नहीं होता" तस्वीर में अनुष्का को अकेले देखकर लगता है विराट अपने होम-वर्क में बिजी हैं।
इससे पहले यह जोड़ी पुणे के एयरपोर्ट पर देखी गई थी, उस समय भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेल रही थी। अनुष्का ने फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है और वे प्रोडेक्शन जैसी चीजों में व्यस्त रही हैं। हालांकि अदाकारा ने स्पष्ट किया है कि वे जल्दी ही काम पर लौट आएंगी।
उसने एक प्रमुख दैनिक को बताया था, "मैं अपने बच्चे को जन्म देने के बाद अपने शूट पर वापस आ जाऊंगी, और घर पर एक ऐसी प्रणाली स्थापित करूंगी जो यह सुनिश्चित करे कि मैं अपने बच्चे, घर और पेशेवर जीवन के बीच समय को संतुलित कर सकूं। मैं जब तक जिंदा हूं तब तक काम करते रहने का इरादा रखता हूं क्योंकि अभिनय से मुझे सचमुच खुशी मिलती है।"

विराट भी शेयर कर चुके हैं एक फोटो-
इससे पहले विराट कोहली ने शुक्रवार को साउथेम्प्टन से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। भारत के कप्तान विराट कोहली, जो गुरुवार को बाकी टीम के साथ इंग्लैंड में उतरे, ने शुक्रवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - द एजेस बाउल, साउथेम्प्टन के आयोजन स्थल से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की जिसमें वह मुस्कुराते हुए साउथेम्प्टन स्टेडियम की बालकनी में बैकग्राउंड में जमीन के साथ खड़े थे। काली टी-शर्ट पहने भारत के कप्तान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आयोजन स्थल के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक दिल को छू लेने वाला इमोजी भी जोड़ी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
