विराट पर बरसे वीरू, विराट की गलतियां बताने वाला कोई खिलाड़ी टीम में नहीं

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज हार चुकी टीम इंडिया व उसके कप्तान विराट कोहली की जमकर आलोचना हो रही है। अब पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने फिर से कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधा है। सहवाग ने कहा कि मौजूदा वक्त में कोई भी ऐसा खिलाड़ी टीम में नहीं है जो भारतीय कप्तान के सामने सिर उठाकर खड़ा हो सके और मैदान पर उन्हें उनकी गलती बता सके।
सहवाग ने एक टीवी के कार्यक्रम में कहा, ''मुझे लगता है कि विराट कोहली को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो मैदान पर उन्हें उनकी गलतियां बता सके। प्रत्येक टीम में चार पांच ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो कप्तान को सलाह देते हैं और उन्हें मैदान पर गलतियां करने से रोक सके। अभी कोई भी ऐसा नहीं है जो कोहली को गलत फैसला करने पर रोके या टोके।''
सहवाग ने कहा कि ''अगर टीम में कोई मतभेद हैं तो सपोर्ट स्टाफ सहित सबको बैठकर इसे दूर करने चाहिए।'' उन्हें भरोसा है कि मुख्य कोच रवि शास्त्री जरुर कोहली को सलाह देते होंगे।
सहवाग ने आगे कहा कि विराट कोहली बस यही चाहते हैं कि बाकी भारतीय बल्लेबाज भी उसकी तरह बेखौफ होकर खेलें। कोहली सिर्फ अपनी तरह रन बनाने को कह रहे हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है। मुझे याद है जब सचिन तेंदुलकर कप्तान थे तो वह साथी खिलाड़ियों को रन बनाने के लिए कहते थे। अगर मैं रन बना सकता हूं तो तुम क्यों नहीं? गौरतलब है कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज से जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। जहां भारत क्लीन स्वीप से जरूर बचना चाहेंगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
