सिडोन्सः बंगलादेश के अगले कोच
ढाका, 29 अक्टूबरः आस्ट्रेलिया के जैमी सिडोन्स ने बंगलादेश क्रिकेट टीम का कोच बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है.बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि सिडोन्स ने बंगलादेश क्रिकेट टीम के कोच बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. बयान में कहा गया है कि 43 वर्षीय सिडोन्स अनुबंध को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को ढ़ाका पहुंचेंगे.
बयान में सिडोन्स के हवाले से कहा गया है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने बीसीबी का बंगलादेश क्रिकेट टीम के कोच बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. गौरतलब है कि बंगलादेश ने पिछले सप्ताह आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जान डायसन का वेस्टइंडीज टीम के कोच का पद संभालने पर क्षोभ और आश्चर्य व्यक्त किया था. डायसन को सिडोन्स और जिम्बाब्वे के डेव हाटन के साथ बंगलादेश क्रिकेट टीम का कोच बनाने के लिए तीन नामों में शामिल किया गया था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications