Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिंच ने की वार्नर की तारीफ, लेकिन एडम जांपा को बताया अपना मैन ऑफ द सीरीज

नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल ठीक वैसा हुआ जिसकी भविष्यवाणी बहुत सारे क्रिकेट दिग्गजों ने पहले ही कर दी थी। यहां ऑस्ट्रेलिया को पक्का दावेदार बताया गया था और कंगारूओं ने भी कीवियों को कुचलकर किसी को निराश नहीं किया। यहां न्यूजीलैंड ने अपने फैंस को निराश किया लेकिन ऑस्ट्रलिया का ट्रैक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वाकई में शानदार रहा है। 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को यूं ही रौंद दिया था। बार-बार आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच रही न्यूजीलैंड को एक बार फिर मायूस होना पड़ा है।

कीवियों ने पहले बैटिंग करते हुए कुछ भी गलत नहीं किया क्योंकि केन विलियमसन ने मास्टरक्लास दिखाते हुए 48 गेंदों पर 85 रनों की धुनाई कर दी और अपनी टीम को 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाने में मदद की लेकिन ऑस्ट्रेलिया इतना निर्मम था कि 8 विकेट और 7 गेंद शेष रहते ही टारगेट को हासिल कर लिया। एक बार फिर से डेविड वार्नर ने अर्धशतक जमाया और इस वर्ल्ड कप में उनका हर प्रहार मानों सनराइजर्स हैदराबाद के मैनेजमेंट के गाल पर करारा तमाचा था। वार्नर को ही प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला है।

वार्नर के प्रदर्शन का श्रेय ना छिनते हुए, हालांकि कप्तान आरोन फिंच को लगता है कि एडम जांपा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड मिलना चाहिए था क्योंकि लेग स्पिनर ने वर्ल्ड कप के दौरान नाजुक मौकों पर ऑस्ट्रेलिया के लिए गेम को संभाल कर रखा। उन्होंने 13 विकेट लिए जो प्रतियोगिता में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट हैं।

फिंच ने मैच के बाद कहा कि, मेरे लिए एडम जांपा टूर्नामेंट के प्लेयर हैं। उन्होंने गेम को कंट्रोल किया है, बड़े विकेट लिए हैं, सुपर प्लेयर हैं।

फिंच इस दौरान इस बात पर भी हैरानी जताते हैं कि कुछ लोगों ने हाल में ही कैसे वार्नर को एक खत्म प्लेयर घोषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह वार्नर को सीधी चुनौती थी जिसका उन्होंने ऐसा जवाब दिया है कि आलोचकों के मुंह सिल चुके हैं।

आरोन फिंच ने मिशेल मार्श की भी तारीफ की है और इसके साथ ही मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस से भी वे खुश हैं जिन्होंने प्रतियोगिता के अलग अलग मौकों पर खुद को साबित करते हुए टीम की नैया पार लगाने का काम किया।

फिंच ने वर्ल्ड कप का टी20 फॉर्मेट जीतना भी एक बड़ी उपलब्धि बताई है और कहा है कि जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया खेला है उससे उनको गर्व है।

Story first published: Monday, November 15, 2021, 8:50 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+