For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रियो ओलंपिक: फिर उलझा नरसिंह यादव का मामला, वाडा में सुनवाई, फैसला 18 अगस्त को

नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत के पहलवान नरसिंह के खेलने पर फिर से संशय खड़ा हो गया हैौ। नरसिंह ओलंपिक में खेल पाएंगे या नहीं ये मामला एक बार फिर से उलझ गया है। वर्ल्‍ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने इस मामले में सुनवाई की है। नाडा द्वारा उन्हें डोपिंग में क्लीन चिट दिए जाने पर वाडा में फिर से सुनवाई हुई है।

आपको बता दें कि ओलंपिक में जाने से पहले 25 जून और 5 जुलाई को नाडा द्वारा दो डोपिंग टेस्ट में नरसिंह यादव फेल हो गए थे, लेकिन बाद में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने क्लीन चिट दे दिया था, लेकिन वाडा ने नाडा के फैसले को मानने से इंकार करते हुए इस मामले में सुनवाई कर उसके खेलने पर संशय पैदा कर दिया है।

मेरा बच्चा पान तक नहीं खाता, उसे फंसाया गया है-बोले नरसिंह के भावुक पिता

19 अगस्त को नरसिंह यादव का मुकाबला होना है। ऐसे में वाडा ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में होगी ताकि जल्‍द फैसला लिया जा सके। ऐसे में अब देखना होगा कि नरसिंह ओलंपिक में खेल पाते हैं की नहीं। वहीं इस पूरे विवाद पर पहलवान सुशील कुमार ने कहा है कि इस वक्त नरसिंह को सिर्फ अपने गेम पर ध्यान देने की जरुरत हैं। बाकी के बारे में वो ना सोचें। आपको बता दें कि नरसिंह यादव 74 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+