कस्र्टन नहीं हैं कोच के रूप में सही पसंद.. वाडेकर
चेन्नई. 10 फरवरी. वार्ता. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच अजित वाडेकर ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कस्र्टन को टीम इंडिया का नया कोच बनाये जाने पर अपनी नाखुशी जाहिर करते हुये कहा है कि कस्र्टन कोच के रूप में सही पसंद नहीं हैं
शनिवार को यहां इंडियन क्रिकेट लीग.आईसीएल. का घरेलू वनडे फाइनल देखने आए वाडेकर ने कहा कि कस्र्टन ने इससे पहले कभी भी कोचिंग का काम नहीं किया है1 उन्होंने कहा... उन्होंने न.न तो दक्षिण अफ्रीका में किसी टीम को कोचिंग दी है और न.न ही किसी अंतर्राष्ट्रीय टीम को 1 मेरा मानना है कि वह भारतीय टीम के कोच के तौर पर एक सही पसंद नहीं हैं 1... यह पूछे जाने पर कि आखिर वह किसको टीम इंडिया के कोच के रूप में देखना पसंद करते. वाडेकर ने कहा... मेरी राय में तो किसी भारतीय शख्स को ही कोच बनाना चाहिए था 1 लेकिन डेव व्हाटमोर भी कस्र्टन से बेहतर कोच साबित होते 1 कस्र्टन को तो राष्ट्रीय क्रिकेट अकदामी.एनसीए. का निदेशक बनाया जाना चाहिए था 1... बहरहाल अपनी कप्तानी और कोचिंग कैरियर में भारत को यादगार कामयाबियां दिलाने वाले वाडेकर आस्अ्रेलिया में खेल रही युवा भारतीय टीम के प्रदर्शन से खुश नजर आए 1 उन्होंने कहा...हमारे पास एक संतुलित टीम है और बल्लेबाज भी जरूरत के वक्त रन बना रहे हैं 1 फिर भी मेरा मानना है कि अनुभवी खिलाडियों को अभी कुछ समय और टीम में बनाये रखना चाहिए था 1... इस अवसर पर आईसीएल के बोर्ड पदाधिकारी वाडेकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से लीग को मान्यता देने का अनुरोध भी किया 1 उन्होंने कहा... अगर आईसीएल को मान्यता मिल जाती है तो टीम इंडिया में चुने जाने के लिए कई और विकल्प मिलेंगे1 ब्रायन लारा जैसे महान खिलाडियों के साथ खेलने से आईसीएल के युवा क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा 1...प्रेम . पार्थिव प्रेम .1635वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications