IND vs ENG: भारतीय टीम का 'माफिया गैंग'- मयंक अग्रवाल ने शेयर की फोटो
अहमदाबादः इंग्लैंड की टीम के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने लगातार दो टेस्ट मैच जीते हैं जिसके चलते अहमदाबाद में होने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला नहीं है। टीम इंडिया सीरीज में पहले ही अपराजेय बढ़त ले चुकी है और वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए उसको बस ड्रा की ही जरूरत होगी। हालांकि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए और मनोबल की बात करें तो भारत जीत के दावेदार के तौर पर ही उतरेगी।
भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अभी तक इस सीरीज में कोई मैच नहीं खेला है मयंक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम इंडिया के 'माफिया गैंग' की एक फोटो शेयर की है इस पिक्चर में आप भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को देख सकते हैं जिसमें कप्तान विराट कोहली, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और कोचिंग स्टाफ भी बैठा हुआ है।
मयंक अग्रवाल ने फोटो कैप्शन दिया है- माफिया गैंग। फोटो को देखकर लगता है कि खिलाड़ी कुछ हल्की-फुल्की चर्चा में शामिल हैं और भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ शायद किसी बात पर जोरों के साथ अपना नजरिया पेश करना चाहते हैं।
जहां तक मयंक अग्रवाल की बात है तो अभी उनके लिए भारतीय टीम में ओपनिंग स्लॉट खाली नहीं दिख रहा है और मध्यक्रम में भी विराट कोहली की वापसी के बाद वह प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाते हुए नहीं देख रहे हैं। एक समय मयंक भारतीय टीम के बहुत ही मजबूत ओपनर हुआ करते थे लेकिन शुभमन गिल ने जबरदस्त क्षमता दिखाई है। ऐसे में फिलहाल भारतीय टीम के पास रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शानदार जोड़ी मौजूद है। मयंक को शायद और थोड़ा इंतजार करना होगा।
इसी बीच इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच जोनाथन ट्रॉट का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए 22 गज की पट्टी के बारे में सोचने से बेहतर है कि अपनी काबिलियत पर फोकस करें। बता दें कि अहमदाबाद की पिच ज्यादा चर्चाओं में है और यहां पर दो ही दिनों के अंदर डे नाइट मैच समाप्त हो गया था जिसमें इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 112 और दूसरी पारी में केवल 81 रन बनाए थे।
ट्रॉट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा है, "मुझे लगता है कि यह सभी के लिए एक चुनौतीपूर्ण विकेट था हमने भारत में जो विकेट देखे हैं यह उसकी तुलना में थोड़ा ज्यादा सूखा था। सबसे पहले हमें इसके लिए खुद को ढालना था ताकि हम बल्लेबाजी के दौरान थोड़े अधिक रन बनाते और भारत को दबाव में डाल पाते। फिर गेंदबाजी के दौरान हमारी गेंदबाजी भी ठीक होनी थी ताकि हम विपक्षी को जल्द समेट सकें।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
