राष्ट्रमंडल खेल : स्टेडियम में दाखिल हुआ कुत्ता
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन स्थलों से आवारा कुत्तों को दूर रखने की कोशिशों को धत्ता बताते हुए आखिरकार शनिवार को एक कुत्ता स्टेडियम में दाखिल हो ही गया।
राष्ट्रमंडल खेलों के मुख्य आयोजन स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार सुबह मुकाबले के अवकाश के दौरान एक भूरे रंग का कुत्ता स्टेडियम में दाखिल हो गया। कुत्ता यहां लॉन का चक्कर लगाने के बाद उसके मध्य में जाकर बैठ गया। इसके बाद उसने भौंकना शुरू किया।
सुरक्षा के कड़े इंतजामों वाले स्टेडियम में कुत्ते को भगाने के लिए कोई भी स्वयंसेवक मौजूद नहीं था। स्वयंसेवक जब तक आते और उसे भगाते तब तक वह अपना काम कर चुका था।
सुबह का मैच देखने आए एक दर्शक ने बताया, "कुत्ता दौड़ते हुए आया और लॉन के बीचोंबीच आकर बैठ गया। मानों कह रहा हो, देखो मैं बैठा हुआ हूं। उसे अंदर प्रवेश करते हुए अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने नहीं देखा।"
दर्शक ने बताया कि कुत्ते के स्टेडियम में आने पर भारतीय दर्शक जहां सीटियां बजा रहे थे, वहीं आस्ट्रेलिया और अन्य देशों के दर्शक उपहास उड़ाने के साथ ही कुत्ते को पकड़ने के लिए कह रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications