For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

India vs West Indies Test series: टेस्ट से पहले टीम इंडिया का डोमिनिका में हुआ पारंपरिक स्वागत, देखें Video

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई से डोमिनिका ((Dominica)) में खेला जाएगा। विंडसर पार्क स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का डोमिनिका में पारंपरिक स्वागत किया गया, जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है।

दरअसल, डोमिनिका में टीम इंडिया के स्वागत को लेकर सामने आए वीडियो में विराट कोहली को होटल की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने वीडियो बना रहे व्यक्ति की ओर 'थम्स अप' का इशारा भी किया। विराट कोहली के फैंस और क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन से हारने के बाद। टीम इंडिया अगले WTC चक्र के लिए अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। इस दौरान सभी का ध्यान कोहली और रोहित शर्मा पर होगा क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपने खराब प्रदर्शन के लिए सवालों के घेरे में हैं।

हालांकि, विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों ही वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I टीम का हिस्सा नहीं हैं और नियमित कप्तान की अनुपस्थिति में हार्दिक पंड्या T20I टीम का नेतृत्व करेंगे। बीसीसीआई ने पहले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

ये भी पढ़ें- Aakash Chopra ने 'फैब 4' बल्लेबाजों की लिस्ट से Virat Kohli को किया बाहर, बताया ये बड़ा कारण

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टी20 टीम
इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, अवेश खान, मुकेश कुमार।

Story first published: Sunday, July 9, 2023, 17:19 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+