IPL 2020: RCB और KKR का मुकाबला, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड
नई दिल्लीः आज हम देखेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले में प्लेइंग इलेवन किस प्रकार हो सकती है। ये दोनों टीमें बाकियों की तुलना में बहुत ज्यादा बेहतर हालत में हैं। पंजाब ने पिछले तीन मैच जीतकर खुद को 5वें स्थान पर ला तो दिया है लेकिन अब भी यह टीम केकेआर और आरसीबी से क्रमशः 2 और 4 अंक पीछे है जबकि इन दोनों टीमों ने एक मैच पंजाब की तुलना में कम खेला है।
अंक तालिका को दिलचस्प बनाना है तो केकेआर को यह मैच जीतना चाहिए लेकिन फॉर्म और डिविलियर्स कहते हैं कि बेंगलुरु से पार पाना इतना आसान नहीं होगा। हालांकि दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं।
अबू धाबी के शेख जायद जायद में क्या आंद्रे रसेल खेलते हुए दिखाई देंगे जो आधे फिट ही लग रहे हैं, ये देखना होगा। उनको हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है, अब तक टीम पर बोझ रहने के बावजूद भी केकेआर केवल उनके नाम के लिए ही इस मसल्समैन को खिलाने के लिए बेकरार होगा। अगर रसेल की चोट उनको खेलने की छूट देती है तो यह टीम अपरिवर्तित रहेगी।
टीम आरसीबी की भी बिना किसी तब्दीली के खेलते हुए दिखाई दे रही है। फिंच से जरूर कुछ रनों की उम्मीदें टीम करती होगी क्योंकि वे लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा हैं और अनुभवी खिलाड़ियों के योगदान से अलग कल्चर बनती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है-
कोलकाता नाइट राइडर्स- शुबमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (c), आंद्रे रसेल / क्रिस ग्रीन, दिनेश कार्तिक (wk), पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (सी), एबी डिविलियर्स (डब्ल्यूके), गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, शाहबाज अहमद, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
