AUS vs IND: बारिश की भेंट चढ़ा पहला टी20 मैच, अर्धशतक से पहले रुकी जेमिमा की पारी
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेल रही है जिसका अंतिम पड़ाव गुरुवार को शुरू हुआ। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और एक मैच की टेस्ट सीरीज के बाद अब दोनों टीमें टी20 सीरीज के लिये एक दूसरे के साथ भिड़ रही हैं, जिसका पहला मैच गुरुवार को खेला जा रहा था, जहां पर भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया और मैच पूरा ही नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
जवाब में सलामी बैटर स्मृति मंधाना (17) और शैफाली वर्मा (18) ने पारी का आगाज करते हुए 31 रन की साझेदारी कर डाली। हालांकि एश्ले गार्डनर ने एक ही ओवर में दोनों सलामी बैटर्स को आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया। चोट से जूझ रही कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस दौरे पर पहली बार खेलने का मौका मिला जिसके बाद वो 12 रन ही बना सकी और मौलिनेक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर वापस पवेलियन लौटी।
इस दौरान जेमिमा रोड्रिगेज ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा और यशिका भाटिया के साथ चौथे विकेट के लिये 51 रनों की साझेदारी की। जेमिमा रोड्रिगेज ने 36 गेंदों का सामना कर नाबाद 49 रनों की पारी खेली और धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रही थी लेकिन तभी बारिश ने दखल दिया जिसके बाद मैच को रोकना पड़ा।
जब मैच रोका गया तो उस वक्त भारतीय टीम ने 15.2 ओवर्स का खेल पूरा किया था और 4 विकेट खोकर 131 रन बना लिये थे। तो वहीं पर जेमिमा अर्धशतक पूरा करने से एक रन दूर थी, हालांकि बारिश रुकी नहीं और मैच दोबारा शुरु नहीं हो सका। इसके चलते न तो जेमिमा रोड्रिगेज अर्धशतक पूरा कर सकी तो वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरी जिसके चलते मैच पूरा नहीं हो सका।
और पढ़ें: T20 World Cup में भारत की बेइज्जती करने के लिये गिरा पाकिस्तान, आधिकारिक जर्सी पर लिखा ये..
आपको बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम इस मल्टी फॉर्मेट सीरीज में 6-4 से पीछे चल रही है। भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। भारतीय महिला टीम के लिये स्मृति मंधाना ने 127 रनों की पारी खेलकर मजबूत स्थिति में पहुंचाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
