Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

निशानेबाजी में हाथ लगी निराशा, अंजुम और तेजस्विनी 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा से हुईं बाहर

टोक्यो : असाका शूटिंग रेंज पर भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक रहा है। महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में भी भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी हैं अंजुम 1167 के स्कोर के साथ 15वें नंबर पर रही। वहीं तेजस्विनी 1154 के स्कोर के साथ 37 निशानेबाजों में 33वें नंबर पर काबिज रहीं।

क्वालिफिकेशन के आखिरी राउंड स्टैंडिंग में अंजुम ने 94, 95, 96, 97 के स्कोर से 382 अंक हासिल किए, जबकि उन्होंने नीलिंग में 390 और प्रोन में 395 अंक बनाए थे। वहीं तेजस्विनी स्टैंडिंग में 94, 93, 95, 94 के स्कोर से 376 अंक बटोरे, जबकि उन्होंने नीलिंग में 384 और प्रोन में 394 अंक बटोरे थे।

बता दें कि अंजुम मोदगिल 10 मीटर राइफल में देश की नंबर वन और वर्ल्ड की नंबर दो खिलाड़ी हैं। साल 2020 में दिल्ली में आयोजित 12वीं सरदार सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में अंजुम ने 10 मीटर एयर राइफल में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने 2018 में साउथ कोरिया में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल के इंडविजुअल और टीम इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। उसी साल ऑस्ट्रेलिया गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में 50 मीटर थ्री पोजिशन में भी सिल्वर मेडल जीता था और वर्ष 2017 ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आयोजित कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल में ब्रांज मेडल और 50 मीटर राइफल प्रोन में ब्रांज मेडल अपने नाम किया था। 2019 में खेल मंत्रालय की तरफ से अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Story first published: Saturday, July 31, 2021, 12:52 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+