Tokyo 2020: दुनिया के नंबर 1 एक आर्चर से हारे प्रवीण जाधव, अंतिम 16 राउंड से बाहर हुए
टोक्योः भारत के तीरंदाज प्रवीण जाधव ने 1/32 के एलिमिनेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरओसी (रसियन ओलंपिक कमेटी) के बजरजापोव गलसां को हरा दिया जिसके बाद वे अंतिम 16 राउंड में पहुंच गए। यहां उनका मुकाबला दुनिया के नंबर एक आर्चर ब्रैडी एलिसन के साथ हुआ। जाधव इस बार टिक नहीं पाए और पुरुषों में भारत की सिगल्स चुनौती भी समाप्त हो गई।
प्रवीण ने ब्रैडी एलिसन के खिलाफ पहले सेट में खुद को टिकाए रखा लेकिन एक तीर पर स्कोर 8 आया जो भारी पड़ा जिसके चलते उनको यह सेट उनके हाथ से चला गया। प्रवीण ने दूसरे सेट में प्रयास किया लेकिन एक तीर पर उनको डबल अटैम्पट लेना पड़ा। तेज हवाओं के चलते दोनों ही आर्चर को कुछ ना कुछ परेशानी होती दिखाई दी। दोनों ही सेट में जाधव एक-एक पॉइंट से पिछड़ गए और ब्रैडी एलिस 4-0 से आगे हो गए।
तीसरे सेट की शुरुआत भी जाधव के लिए खास नहीं हुई और उन्होंने शुरुआत दो बार 8 पर शूट किया और ब्रैडी एलिसन के लिए यह आगे निकलने का आसान मौका था और उन्होंने यही पर भारतीय चुनौती को समाप्त कर दिया।
तीरंदाजी के इस राउंड में तीन-तीन तीरों का एक सेट होता है और आपको अगले राउंड में जाने के लिए ऐसे तीन सेट जीतने होते हैं। हर तीर को छोड़ने के लिए आपको 30 सेकेंड का समय मिलता है।
इससे पहले तीरंदाजी में पुरुष इंडिविजुअल के पहले राउंड में जाधव ने अपने प्रतिद्वंदी और दुनिया के नंबर दो तीरंदाज को सीधे सेटों में मात देते हुए 6-0 से यह मुकाबला जीत लिया था।
जाधव ने पहला सेट 29-27 से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली। बजरजापोव ने दूसरे सेट में दो 10 सेकेंड के बाद 7 का स्कोर बनाया और इससे प्रवीण को वापसी करने का मौका मिला और वह सेट को 28-27 से जीत गए। भारतीय तीरंदाज अब 2-0 से आगे हो गया।
इसके बाद आरओसी के खिलाड़ी को वापसी का मौका नहीं मिला। इसके साथ ही भारत के प्रवीण जाधव ने अपने व्यक्तिगत इवेंट में पहला दौर जीता, और सीधे सेटों में बजारजापोव के खिलाफ जीत हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
