टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील क्षेत्री ने प्रेमिका संग सगाई की, अगले महीने शादी
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री अब अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, उन्होंने अपनी प्रेमिका सोनम भट्टाचार्य से सगाई कर ली है। सोनम भट्टाचार्य मोहन बागान के दिग्गज खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं। सोनम भट्टाचार्य के साथ सुनील छेत्री का विवाद 4 दिसंबर को कोलकाता में होगा। सगाई का यह पूरा कार्यक्रम मंगलवार को गुड़गांव में एक होटल में संपन्न हुआ जहां कई हस्तियों ने शिरकत की।
आपको बता दें कि छेत्री मौजूदा समय में इंडियन सुपर लीग के चौथे सत्र में खेल रहे हैं, वह बेंगलुरू एफसी टीम का हिस्सा है। 33 वर्षीय सुनील छेत्री अपनी सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीधे बेंगलुरू से दिल्ली पहुंचे थे। बेंगलुरू में उनका मैच मुंबई सिटी के खिलाफ था। सुनील क्षेत्री का विवाह कोलकाता में 4 दिसंबर को होगा, जबकि 24 दिसंबर को दोनों को रिसेप्शन बेंगुलुरू में होगा। सुनील की होनी वाली पत्नी सोनम भट्टाचार्य ने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री स्कॉटलैंड से हासिल की है। म्यांमार के कोच गेर्ड जेइस ने सुनील के खेल की तारीफ करते हुए हाल में कहा था कि वह सबसे खतरनाक खिलाड़ी हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि मैं म्यांमार का पासपोर्ट उन्हें देने के लिए तैयार हूं।
Story first published: Wednesday, November 22, 2017, 10:09 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
