IPL के प्लेऑफ में विराट कोहली को आशीष नेहरा ने दी ये सलाह
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए प्लेऑफ में कप्तान विराट कोहली को सलामी बल्लेबाज के तौर पर आना चाहिए। प्लेऑफ में आरसीबी का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है, ऐसे में नेहरा का मानना है कि विराट कोहली को टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत करनी चाहिए। बता दें कि लीग मैच में आरसीबी प्वाइंट टेबल पर तीसरे पायदान पर है। मंगलवार को खेले गए मैच में हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी और रन रेट के आधार पर केकेआर को बाहर का रास्ता दिखाया था।
बता दें कि आरसीबी की टीम अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार गई थी, लेकिन बावजूद इसके आरसीबी का रन रेट केकेआर से बेहतर था, जिसके चलते आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई। हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले आशीष नेहरा ने कहा कि अगर एरॉन फिंच प्लेइंग इलेवन में नहीं रहते हैं तो मुझे लगता है कि विराट कोहली को टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करनी चाहिए। नेहरा ने कहा कि दिल्ली के खिलाफ मैच में आर अश्विन, अक्षर पटेल जैसे स्पिन गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं था। दिल्ली के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की और कोहली को विकेट लेने में सफलता मिली।
आशीष नेहरा ने कहा कि दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली पर बहुत अधिक दबाव था। आर अश्विन और अक्षर पटेल के लिए आसान नहीं था, ये दोनों ही गेंदबाज विकेट लेने की ज्यादा कोशिश नहीं करते हैं बल्कि आपको आसानी से रन नहीं बनाने देते हैं। आपको दिल्ली के गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी, उन्होंने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को रन बनाने का मौका नहीं दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
