Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगले साल भारत में होगा टी-20 विश्वकप का आयोजन, सौरव गांगुली ने दिया इस बात का भरोसा

नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 विश्वकप को शुरू होने में एक साल से कम का समय बचा है। अगले साल खेले जाने वाले टी-20 विश्वकप के लिए आईसीसी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई अगले वर्ष टी-20 विश्वकप को सुरक्षित माहौल में कराने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, हम इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि इस बार का आईसीसी टी-20 विश्वकप इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर माह में खेला जाना था,लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे अगले वर्ष तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिसे अब भारत में कराया जाएगा।

आगामी विश्वकप को लेकर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि भारत अगले साल विश्वकप कप कार्यक्रम का आयोजन करेगा और यह तय समय के अनुसार ही होगा। बीसीसीआई सभी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह की कमी में कसर नहीं छोड़ेगा और इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाएगा। शाह ने कहा कि भारत आने वाली सभी 15 टीमों का भारत में जबरदस्त स्वागत होगा। आईसीसी और बोर्ड के सदस्यों को मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारत जबरदस्त मेहमानवाजी के लिए जाना जाता है और हम हर किसी को अपने घर जैसा माहौल देंगे।

बता दें कि टी-20 विश्वकप का सातवां सत्र पांच साल बाद होने जा रहा है। इससे पहले आखिरी बार आईसीसी का कोई टूर्नामेंट नहीं हुआ है, हालांकि महिला टी-20 विश्वकप का आयोजन इसी साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में कराया गया था। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी इस बात का भरोसा है कि 1987 से शुरू हुई अपनी परंपरा को भारत कायम रखेगा और इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करेगा। वहीं आईसीसी के सीईओ मनु शॉवनी ने कहा कि आसीसी इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर पैनी नजर बनाए हुए है और इसपर करीब से नजर रखी जाएगी।

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 16:12 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+