Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ashes 2023: जीत के बाद बेन स्टोक्स ने जमकर किया ख़ुशी का इजहार, ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल

Ashes 2023: इंग्लैंड ने करो या मरो वाले मुकाबले में इंग्लैंड को पटखनी देते हुए खुद को एशेज सीरीज में बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 251 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि यह मुश्किल कार्य था लेकिन इंग्लिश टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हैरी ब्रूक ने चौथे दिन के खेल में 75 रनों की पारी खेली। वह जब आउट हुए तब मार्क वुड खेलने के लिए आए थे और उन्होंने अपने बल्ले से कुछ आकर्षक शॉट जड़े। हालांकि उस समय जीतने के लिए 21 रनों की दरकार थी लेकिन चुनौती कम नहीं थी।

बेन स्टोक्स मार्क वुड की हिटिंग से काफी खुश हो गए। वह ड्रेसिंग रूम में अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए दिखाई दिए। बेन स्टोक्स ने मार्क वुड को गले लगा लिया। अन्य खिलाड़ी भी काफी खुश थे। होना भी चाहिए क्योंकि इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने फ़िलहाल सीरीज को ऑस्ट्रेलिया की तरफ जाने से रोक दिया है।

चौथे दिन के खेल में जैक क्रॉली ने पहले सेशन में 44 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने का काम ब्रूक ने किया। उनके साथ क्रिस वोक्स भी क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करते चले गए।

क्रिस वोक्स ने नाबाद 32 और मार्क वुड ने नाबाद 16 रन बनाये। वुड ने एक चौका और एक छक्का जड़ा। बेन स्टोक्स ने ख़ुशी से उनको गले लगा लिया। इस दृश्य का एक वीडियो भी काफी वायरल हो गया है। इंग्लैंड के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी था, टीम में एकजुट होकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Story first published: Sunday, July 9, 2023, 21:31 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+