इंग्लैंड के खिलाफ जीतना है तो बाबर आजम को करना होगा अच्छा प्रदर्शन : नासिर
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम पांच महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने को कामयाब हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच का आगाज बुधवार हो चुका है। लेकिन पाकिस्तान के लिए जीतना आसान नहीं होगा, क्योंकि इंग्लैंड ने विंडीज के खिलाफ जीत के साथ क्रिकेट में वापसी की है। वहीं नासिर हुसैन ने डेली मेल में लिखे अपने कॉलम में लिखा कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीतना है तो बाबर आजम का प्रदर्शन बेहतर होना चाहिए।
उन्होंने कहा, ''उस लाइन-अप का उत्कृष्ट सदस्य बाबर आजम है, जो पिछले दो वर्षों में दुनिया में सबसे अच्छे औसत वाले बल्लेबाजों में है। बाबर ने अब पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज होने की जिम्मेदारी संभाली है और यह केवल उसके आँकड़े ही नहीं हैं, बल्कि प्रभावशाली भी हैं, जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है, क्योंकि वह बहुत ही आकर्षक है। अगर पाकिस्तान को जीतना है तो फिर बाबर आजम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।''
नासिर हुसैन ने इसके अलावा पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद अब्बास जैसे खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, पाकिस्तान टीम में 17 साल के नसीम शाह हैं जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करेंगे और फिर शाहीन शाह अफरीदी भी हैं। अगर रिस्ट स्पिन की बात करें तो यासिर शाह और मोहम्मद अब्बास जैसे खिलाड़ी हैं जिनका इंग्लैंड में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। ये पाकिस्तान टीम काफी शानदार है।
पाकिस्तान टीम इस प्रकार है
अजहर अली (कप्तान),म शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान और यासिर शाह।
बाबर आजम (उप कप्तान), आबिद अली, असद शफीक, फवाद आलम, इमाम उल हक, काशिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
