Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज टीम में वापसी के बाद बोले क्रिस गेल, मैं किसी भी नंबर पर दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल लंबे समय बाद वेस्टइंडीज की टीम में वापसी कर रहे है। टीम में वापसी के बाद क्रिस गेल ने कहा कि वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज में किसी भी पोजीशन पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। गेल ने कहा कि वह किसी भी पोजीशन पर बल्लेबाजी करें उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह उस पोजीशन पर सबसे अच्छा करने की कोशिश करेंगे। बता दें कि क्रिस गेल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे। टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिसके चलते गेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं।

मैं किसी भी नंबर दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज

मैं किसी भी नंबर दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज

गेल ने कहा कि ऐसा लगता है कि मैं नंबर तीन का स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हूं। कोच अनिल कुंबले ने मुझसे नंबर तीन पर अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा था। उन्होंने आईपीएल की शुरुआत से पहले मुझसे यह कहा था, जिससे मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। मुझे कोई दिक्कत नहीं है, मैं स्पिन को अच्छा खेलता हूं, मै तेज गेंदबाजों को भी अच्छा खेलता हूं, मैं किसी भी गेंदबाज के लिए सलामी बल्लेबाज हूं। लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट की बात करें तो वो जिस भी पोजीशन पर मुझसे कहेंगे मैं तैयार हूं। मैं नंबर पांच या नंबर 3 पर भी खेल सकता हूं और मैं नंबर 5 पर दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज हो सकता हूं, नंबर तीन पर भी दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज हो सकता हूं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने का नहीं था मन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने का नहीं था मन

बता दें कि 2019 के विश्वकप के बाद क्रिस गेल को वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो जाऊंगा और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलूंगा। लेकिन फिर लोगों ने मुझसे कहा ऐसा मत करिए, जितना हो सके टीम के लिए खेलिए। लिहाजा मैंने फैसला लिया कि मैं खेलना जारी रखूंगा। लेकिन सच में मैं इस बारे में नहीं सोच रहा था। मैं लोगों को अधिक से अधिक मनोरंजन देना चाहता हूं और जितनी भी क्रिकेट मुझमे बची है उससे मैं लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं लिहाजा मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहता था।

नेशनल टीम में शामिल होना मेरी प्राथमिकता

नेशनल टीम में शामिल होना मेरी प्राथमिकता

जब वेस्टइंडीज क्रिकेट की ओर से मुझे फोन किया गया और पूछा गया कि क्या आप खेलने के इच्छुक हैं, मैंने हामी भर दी कि मैं वेस्टइंडीज के लिए खेलना चाहता हूं। वहां मेरा दिल है, वेस्टइंडीज की टीम की ओर से किसी भी प्रस्ताव को मैं ठुकरा नहीं सकता, लिहाजा मैं पाकिस्तान से वापस लौट आया और आगामी टी-20 विश्वकप के लिए टीम तैयार हो रही है, ऐसे में टीम में एकजुटता बढ़ेगी और मुमकिन है कि हम टी-20 विश्वकप जीत सकते हैं। गेल ने कहा कि वह विश्वकप जीतना चाहते हैं।

विश्वकप जीतना चाहते हैं गेल

विश्वकप जीतना चाहते हैं गेल

बता दें क्रिस गेल उन 8 खिलाड़ियों में से एक हैं जो 2012, 2016 के टी-20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। गेल ने हा कि वापसी करने से लोगों का मुझपर ध्यान होगा, लेकिन मैं इसे ऐसे नहीं देख रहा। मैं टीम के परिपेक्ष्य से चीजों को देख रहा हूं। पोलार्ड जबरदस्त कप्तान हैं और हमारे पास टीम में कई जबरदस्त खिलाड़ी हैं। मैं सीरीज को जीतना चाहता हूं। मैं अच्छी शुरुआत करना चाहता हूं। वापसी करके अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊं और टीम की मदद कर पाऊं, टीम की जीत में अपनी भूमिका निभाऊं।

Story first published: Tuesday, March 2, 2021, 13:22 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+