Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सलगावकर ने जेसीटी को ड्रा पर रोका

मडगाव. 03 जनवरी .वार्ता. निचली पायदान पर खडे सलगावकर स्पोट्र्स क्लब ने आज यहां आेएनजीसी आई..लीग फटबाल चैंपियनशिप के नौवें दौर के दिलचस्प मुकाबले में जेसीटी मिल्स फगवाडा को ड्रा पर रोक दिया

नेहरू स्टेडियम फतोर्दा में खेले गया यह मुकाबला 3..3 से बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों ही टीमों को एक..एक अंक से संतोष करना पडा1 इस ड्रा के बावजूद जेसीटी नौ मैचों से 19 अंक जुटाकर शीर्ष पर बना हुआ है

जेसीटी के लिए एडुआडो ने 10वें. मार्कस परेरा ने 49वें और अनवर अली ने 64वें मिनट में गोल दागे जबकि सलगावकर के लिए फेलिक्स चिमाक्वू ने 39वें. जोए रोड्रिग्स ने 60वें और निकोलस रोड्रिग्स ने 67वें मिनट में एक..एक गोल किया

हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1..1 था 1 लेकिन दूसरे हाफ में खेल अचानक तेज हुआ और दोनों ही टीमों ने हमलों की संख्या बढा दी 1 इसी का परिणाम है कि इस हाफ के पहले 22 मिनटों में ही चार गोल हो गये लेकिन उसके बाद कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर पायी

सलगावकर के रोकस लमारे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच् का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुना गया

प्रेम.रमेश2057वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+