Tokyo Olympics: ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी में भारत के 19 एथलीट, 6 अधिकारी ही लेंगे भाग
नई दिल्लीः आज टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी है। इसमें भारत की ओर से छह खेलों के कुल 19 भारतीय एथलीट और छह अधिकारी भाग लेंगे। उपस्थिति कम करने का फैसला दो कारणों से किया गया- पहला तो कोविड-19 की चिंता और फिर अगले दिन के इवेंट है जिनके लिए भारतीय एथलीटों को आज प्रोपर रेस्ट मिलना भी जरूरी है। इस कारण आयोजन से दूर रहने का फैसला किया।
टेबल टेनिस जोड़ी मनिका बत्रा और शरत कमल का नाम कल रात सूची में था, लेकिन उन्होंने 24 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे होने वाले अपने मिश्रित युगल मैच के साथ उद्घाटन समारोह का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया है।
निशानेबाजी, बैडमिंटन, तीरंदाजी और हॉकी जैसे खेलों के एथलीट समारोह से दूरी बनाएंगे क्योंकि इनका भी कल इवेंट हैं और भारतीय प्रतिनिधिमंडल कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।
हॉकी से सिर्फ ध्वजवाहक पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ही समारोह में हिस्सा लेंगे।
19 प्रतिभागियों की सूची में चार पैडलर और इतने ही नौकायन टीम के सदस्य शामिल हैं। अकेली तलवारबाज सीए भवानी देवी, जिमनास्ट प्रणति नाइक और तैराक साजन प्रकाश के अलावा आठ मुक्केबाज भी होंगे।
एमसी मैरी कॉम के अलावा लवलीना बोरगोहेन, पूजा रानी, अमित पंघाल, मनीष कौशिक, आशीष कुमार और सतीश कुमार समारोह में भाग लेंगे।
इस आयोजन का हिस्सा बनने वाले छह अधिकारी भारत के मिशन चीफ बीरेंद्र प्रसाद वैश्य, डिप्टी चीफ डॉ प्रेम वर्मा, टीम डॉक्टर डॉ अरुण बासिल मैथ्यू, टेबल टेनिस टीम के प्रबंधक एमपी सिंह, बॉक्सिंग कोच मुहम्मद अली कमर और जिमनास्टिक कोच लाखन शर्मा हैं।
खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व 125 से अधिक एथलीटों द्वारा किया जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
