For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

तीसरे टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम

By Staff

भारत ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वेलिंगटन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन नौ विकेट पर 375 रन बनाए हैं. सचिन ने सर्वाधिक 62 रन बनाए.पहले दिन का खेल ख़त्म होने समय ईशांत शर्मा 15 और मुनाफ़ पटेल 14 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए थे.

न्यूज़ीलैंड के कप्तान डेनियल वेटोरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग के लिए उतरे वीरेंदर सहवाग ने फिर तेज़ पारी खेली लेकिन लंबा स्कोर खड़ा करने में विफल रहे. 48 रनों के स्कोर पर इयन ओ ब्रॉयन की गेंद पर विकेटकीपर ब्रेंडन मैकुलम को वो कैच थमा बैठे.

भारत को गौतम गंभीर के रूप में दूसरा झटका लगा. जेम्स फ्रैंकलिन ने उन्हे 23 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा.

सचिन की पारी

इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने द्रविड़ के साथ मिलकर पारी को कुछ समय के लिए संभाला और तीसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े. सचिन ने 65 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 11 चौके जमाए. उन्हें क्रिस मार्टिन ने विकेट के पीछे लपकवाया. इसके बाद भारत ने आठ रनों के अंदर वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह के विकेट खो दिए.

हरभजन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की

लक्ष्मण को टिम साउदी ने चार रन के निजी स्कोर पर टिम मैक्लंटोश के हाथों लपकवाया जबकि युवराज नौ रन बनाकर जेसी राइडर का शिकार बने. इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पुछल्ले बल्लेबाज़ों ने रनों की बरसात कर दी.हरभजन सिंह ने बेहतरीन 60 रन और ज़हीर ख़ान ने 33 रनों का योगदान दिया.

धोनी ने हरभजन के साथ सातवें विकेट के लिए 79 रनों की साझीदारी निभाई. धोनी 52 रनों के स्कोर पर क्रिस मार्टिन की गेंद पर माइक ओ ब्रॉयन के हाथों लपके गए. हरभजन ने सात चौके और एक छक्के की बदौलत 60 रन बनाए. उनके आउट होने के बाज ज़हीर ख़ान ने ब्रॉयन के एक ओवर में चार चौके लगाए. आख़िरी विकेट के लिए ईशांत और मुनाफ़ के बीच नाबाद 28 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+