For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियाड में बुधवार को एक पदक पक्का

By Staff
मुकेश शर्मा

बीबीसी संवाददाता, ग्वांगजो से

वुशु चीनी मार्शल आर्ट से मिलता जुलता खेल है. बुधवार को एशियाई खेलों में भारत को वुशु खेल की वजह से एक पदक मिलना पक्का है. वुशु में महिलाओं की सांशु प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम वर्ग में भारत की संध्यारानी देवी फ़ाइनल में ईरान की ख़दीजा आज़ादपुर के विरुद्ध मैट पर उतरेंगी. वुशु एक तरह का चीनी मार्शल आर्ट वाला खेल है जिसमें पैर चलाना, हाथ चलाना और कुंग फ़ू जैसे स्टाइल में धक्का देना शामिल है.

उसके अलावा निशानेबाज़ों के पास एक और मौक़ा होगा अब तक के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरने का. पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल प्रतियोगिता में भारत के समरेश जंग, पेंबा तमांग और चंद्रशेखर चौधरी निशाना लगाएँगे. निशानेबाज़ी में ही तेजस्विनी सावंत, लज्जाकुमारी गोस्वामी और चेतनप्रीत कौर 50 मीटर राइफ़ल थ्री पोज़ीशन में उतरेंगी.

तैराकी में भारत के लिए 24 साल बाद कोई पदक जीतने वाले वीरधवल खाड़े पुरुषों की 100 मीटर फ़्रीस्टाइल तैराकी में फ़ाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे. उनके साथ भारत के ऐरन ऐग्नल डिसूज़ा भी होंगे. बैडमिंटन में पुरुषों के एकल मैच में भारत के अरविंद भट्ट को श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने के विरुद्ध वॉक ओवर मिल गया है.

बैडमिंटन में ही अपर्णा बालन और अरुण विष्णु शिवराजन मिश्रित युगल मुक़ाबले में हैं. जबकि साइना नेहवाल का मुक़ाबला मलेशिया की लिडिया चिया से होगा. भारत के कश्यप पारुपल्ली विएतनाम के तिएन मिन एनगुयेन से भिड़ेंगे. बिलियर्ड्स में इंदिरा गौड़ा महिलाओं की एट बॉल पूल सिंगल्स में प्री क्वॉर्टर फ़ाइनल में हैं.

टेनिस में अब एकल और युगल मुक़ाबले शुरू हो रहे हैं जहाँ भारत की रश्मि चक्रवर्ती और पूजाश्री वेंकटेशा महिलाओं के युगल का पहले दौर का मैच खेलेंगी. भारोत्तोलन में पुरुषों के 85 किलोग्राम वर्ग में भारत के चंद्रकांत माली हैं जबकि महिलाओं के 69 किलोग्राम वर्ग में मोनिका देवी से भारत को उम्मीद है. हॉकी में भारत की पुरुष और महिला दोनों ही टीमें मैदान में होंगी. पहले पुरुष टीम का मुक़ाबला बांग्लादेश की टीम से होगा जबकि महिलाओं की टीम को अगर पदक की ओर बढ़ना है तो उन्हें दक्षिण कोरिया को हराना होगा.

मुक्केबाज़ी में भारत के विकास कृष्ण 60 किलोग्राम वर्ग में और विजेंदर 75 किलोग्राम वर्ग में रिंग में उतरेंगे. टेबल टेनिस में मोउमा दास और ममता प्रभु महिला युगल में सिंगापुर की टीम के विरुद्ध खेलेंगी. वहीं शामिनी कुमारेसन और मधुरिका पाटकर की जोड़ी भी महिला युगल में खेलेगी.

अमलराज अर्पुथराज का मुक़ाबला एकल में मलेशिया के मोहम्मद शाकिरिन इब्राहिम से है जबकि अचंता शरद कमल श्रीलंका के गेदारा नानमेंद्रा के विरुद्ध खेलेंगे. बास्केटबॉल में भारतीय टीम का मुक़ाबला चीनी ताइपे से होगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:49 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+