इरफान पठान ने अपने बेटे की सचिन तेंदुलकर संग शेयर की क्यूट फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल
रायपुर। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं और वह ना सिर्फ गेंद से बल्कि बैट से भी लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। सीरीज के दौरान इरफान पठान ने ड्रेसिंग रूम की एक तस्नीर सोशल मीडिया पर साझा की है जोकि काफी वायरल हो रही है। शनिवार को भारत लेजेंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका लेजेंड के खिलाफ था। मैच के बाद युसुफ पठान और सचिन तेंदुलकर के साथ इरफान का बेटा इमरान भी नजर आ रहा है।
इरफान पठान ने ड्रेसिंग रूम की जो तस्वीर साझा की है उसमे इमरान खान बैट और पैड के साथ नजर आ रहे है। तस्वीर को ट्वीट करते हुए इरफान ने लिखा है कि इमरान मास्टर सचिन तेंदुलकर पाजी के साथ ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर, युसुफ पठान और मखया नतिनी नजर आ रहे हैं। शनिवार के मैच की बात करें तो मैच में सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने मैच में 56 रन से जीत दर्ज की थी।
मैच में दक्षिण अफ्रीका लेजेंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वीरेंद्र सहवाग महज छह रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। वहीं सचिन तेंदुलकर और एस बद्रीनाथ ने 95 रनों की साझेदारी की। सचिन ने 37 गेंदों पर 60 रन बनाए,जबकि बद्रीनाथ ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए। मैच में युवराज सिंह ने 22 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 204 रन बनाए। मैच में युवराज सिंह ने एक ही ओवर में लगातार 4 छक्के लगाकर पुराने दिनों की याद ताजा कर दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
