Tokyo 2020: कमलप्रीत कौर ने डिस्कस थ्रो में किया कमाल, डिफेंडिंग चैम्पियन को पछाड़कर फाइनल में पहुंचीं
टोक्यो: अपने ओलंपिक पदार्पण पर, भारत की डिस्कस थ्रो एथलीट कमलप्रीत कौर ने बिल्कुल भी नर्वसनेस नहीं दिखाई और फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। पटियाला की 25 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को महिला डिस्कस थ्रो क्वालीफिकेशन में सबको चौंकाते हुए टोक्यो में ओलंपिक स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन किया।
कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक में महिला डिस्कस के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वास्तव में, वह फील्ड में मौजूद 31-महिलाओं में केवल दो थ्रोअर में शामिल थीं, जिन्होंने 64 मीटर या उससे अधिक के थ्रो के साथ ऑटोमेटिक क्वालिफिकेशन को पक्का कर दिया।
कमलप्रीत कौर का 64 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दो बार की ओलंपिक चैंपियन ओलंपिक चैंपियन सांद्रा पेरकोविक के 63.75 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से बेहतर था।
कमलप्रीत ने 60.29 मीटर थ्रो के साथ शुरुआत की लेकिन अपने दूसरे में 63.97 में सुधार किया। अपने अंतिम प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज करते हुए इस युवा खिलाड़ी ने जबरदस्त जज्बा दिखाया।
महिला डिस्कस का फाइनल 2 अगस्त सोमवार को होगा। अब अगर वे यहां पर भी यही फॉर्म जारी रखती हैं तो यह भारत के लिए खेल इतिहास में बहुत बड़ा दिन होगा। ट्रैक एंड फील्ड में कोई भारतीय महिला खिलाड़ी ओलंपिक मेडल नहीं ले पाई है। पुरुष खिलाड़ियों के लिए भी इस क्षेत्र में मेडल दुर्लभतम चीज है।
कमलप्रीत ने इस साल की शुरुआत में 66.59 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, जो कि 2021 में दुनिया का छठा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।
इस बीच, कमलप्रीत की आदर्श और 4 बार की ओलंपियन सीमा पुनिया फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही, वे 60.57 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ 12 वें स्थान पर रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
