Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2010 का ट्वेंटी-20 विश्व कप वेस्टइंडीज में

नई दिल्ली, 18 नवंबर: क्रिकेट के सबसे नए स्वरूप ट्वेंटी-20 विश्व कप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2010 में वेस्टइंडीज में होगा। समाचार एजेंसियों के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी की तरह ट्वेंटी-20 विश्व कप भी अब हर साल होगा। यही नहीं क्रिकेट विशेषज्ञ ट्वेंटी-20 को ही चैंपियंस ट्रॉफी का संक्षिप्‍त रूप मान रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुताबिक सुरक्षा कारणों से चैंपियंस ट्राफी का आयोजन इस साल नहीं हो सका, जोक‍ि पाकिस्‍तान में होना था। इसलिए इसे ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता में परिवर्तित किया जा रहा है।

ट्वेंटी-20 विश्व कप के पहले संस्करण का आयोजन 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ था जबकि दूसरे संस्करण का आयोजन 2009 में इंग्लैंड में होना है। आईसीसी ने तीसरे संस्करण का आयोजन वेस्‍ट इंडीज में करने के निर्णय के साथ इसकी तारीख भी घोषित कर दी है। इसका आयोजन 23 अप्रैल से 9 मई तक होना है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजन स्थलों का नाम सुझाए जाने के बाद आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्‍व कप के मैचों के स्‍थलों पर भी अंतिम निर्णय लेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+