Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बार्सिलोना के हुए कुटीनियो, बने दुनिया के दूसरे सबसे महंगे फुटबॉलर

​​नई दिल्ली। ​बार्सिलोना ने लिवरपूल के साथ फिलिपे कुटीनियो के लिए एग्रीमेंट बना ली है। शनिवार को दोनों क्लबों ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों क्लबों के बीच 142 मिलियन पौंड पर सहमति बनी है।

बता दें कि इसी के साथ ही कुटीनियो दुनिया के दूसरे सबसे महंगे फुटबॉलर बन गए हैं और उनसे आगे उनके ही हमवतन नेमार हैं जिन्होंने समर में 200 मिलियन पौंड की डील में पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) जॉइन किया था।

लिवरपूल क्लब के मुताबिक - 'लिवरपूल FC यह कंफर्म करता है कि हम बार्सिलोना के साथ एग्रीमेंट बना चुके हैं और कुटीनियो को क्लब छोड़ने की इजाजत दे दी गई है।'

जनवरी 2013 में इंटर से लिवरपूल में जुड़ने वाले कुटीनियो, पिछली ट्रांसफर विंडो में बार्सा के लिए महत्वपूर्ण रुचि का विषय थे, लेकिन कैंप नोऊ असफल रहा क्योंकि लिवरपूल ने कई बोलियां और प्लेमेकर के ट्रांसफर रिक्वेस्ट को अस्वीकार कर दिया था।

हालांकि अब ला-लीगा के इस लीडर क्लब को अपनी पसंद का खिलाड़ी मिल ही गया। इसी के साथ स्पेनी फुटबॉल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं कुटीनियो, इसके अलावा ये अंग्रेजी क्लब द्वारा प्राप्त उच्चतम राशि होगी भी होगी।

Story first published: Sunday, January 7, 2018, 10:01 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+