AUS vs IND: मांजरेकर ने फिर जडेजा पर साधा निशाना, कहा- उन्हें सिर्फ टेस्ट खेलना चाहिये
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान पर वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और टॉप ऑर्डर के 5 बल्लेबाजों ने 50+ रनों की पारियां खेली और भारत के खिलाफ 389 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत को इस मैच को जीतने के लिये एक बार फिर से बड़े स्कोर का पीछा करना है। वहीं पिछले मैच में भी भारतीय टीम को 374 रनों का पीछा करना था लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 308 रन ही बना सकी और मैच को 66 रनों से हार गई।
इस सीरीज में भारतीय टीम की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के साथ ही पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी कॉमेंट्री पैनल में वापसी की है। अक्सर विवादों में रहने वाले संजय मांजरेकर ने इस सीरीज के शुरु होते ही एक बार फिर से विवादित बयान दिया है जिसको लेकर फैन्स एक बार फिर उन्हें ट्रोल कर सकते हैं।
और पढ़ें: AUS vs IND: मनीष पांडे या हार्दिक पांड्या, गौतम गंभीर ने बताया दूसरे वनडे में किसे मिले जगह
2019 विश्व कप के दौरान संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। मांजरेकर ने कहा था कि जडेजा अक्सर खेल में छोटी-मोटी चीजें करते नजर आते हैं। न तो वह अच्छी गेंदबाजी कर पाते हैं और न ही अच्छी बल्लेबाजी। उनके इसके बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था और खुद जडेजा ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया।
अब ऑस्ट्रेलिया में सीरीज की शुरुआत के साथ ही मांजरेकर ने एक बार फिर से जडेजा पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिये हैं। पहले मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग 11 चुनते हुए जडेजा को बाहर तो रखा लेकिन कुलदीप यादव के नाम के आगे लिखा कि कोहली टीम में जडेजा को ही चुनेंगे।
और पढ़ें: AUS vs IND: भारतीय टीम को खल रही है धोनी की कमी, माइकल होल्डिंग ने दी वार्निंग
उसके बाद सिडनी में खेले गये मैच में कॉमेंट्री के दौरान वीरेंदर सहवाग ने एक बार फिर उनके और जडेजा के बीच चल रहे विवाद को लेकर सवाल किया। इसको लेकर मांजरेकर ने कहा कि मुुझे जडेजा से कोई दिक्कत नहीं है, उनके खेल से है।
उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि वो टेस्ट क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें वहीं पर सीमित करना चाहिये। वो सीमित ओवर्स प्रारूप में न तो अच्छी गेंदबाजी कर पाते हैं और अगर आप उन्हें बल्लेबाजी के लिये चुनते हैं तो उन्हें अक्सर वो मौका नहीं मिलता और जब मिलता है तो वो अपनी टीम को जिता सकें इतना दम नहीं रखते।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
