For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वेस्टइंडीज़ के कोच डायसन हटाए गए

By Staff

वेस्टइंडीज़ के क्रिकेट कोच जॉन डायसन को तुरंत प्रभाव से बर्ख़ास्त कर दिया गया है.

ऑस्ट्रेलियाई डायसन को वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड की एक बैठक के बाद हटा दिया गया और उनके सहायक डेविड विलियम्स ने अस्थाई रूप से कोच का काम सँभाल लिया है.

पिछले दिनों बांग्लादेश की टीम से टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में टीम के बुरी तरह हारने के बाद डायसन हटाए गए हैं. वैसे उन मुक़ाबलों में वेस्टइंडीज़ की कमज़ोर टीम मैदान में थी.

जब 2007 में डायसन ने कोच का काम सँभाला था तब उसके बाद ही टीम को दक्षिण अफ़्रीका के विरुद्ध टेस्ट मैच में जीत मिली थी और फिर टीम ने इंग्लैंड को घरेलू शृंखला में हरा दिया था.

वैसे श्रीलंका के पूर्व कोच डायसन की उस समय काफ़ी आलोचना हुई थी जब बारिश से जुड़े प्रावधान ठीक से नहीं समझने के कारण टीम इंग्लैंड से गयाना में एकदिवसीय मैच हारकर शृंखला 3-2 से हार गई थी.

वेस्टइंडीज़ टीम के मैनेजर उमर ख़ान को हटाकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए पूर्व गेंदबाज़ लांस गिब्स को मैनेजर नियुक्त किया गया है.

विवाद

वेस्टइंडीज़ के प्रमुख खिलाड़ियों ने अनुबंध और आय को लेकर विवाद के बाद बांग्लादेश के विरुद्ध टेस्ट मैचों का बहिष्कार किया था, इसी वजह से वेस्टइंडीज़ की ओर से एक कमज़ोर टीम मैदान में उतरी थी.

खिलाड़ियों ने अब चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए उपलब्ध होने की बात कही है मगर माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज़ बोर्ड अभी सबसे अच्छे खिलाड़ियों से सजी टीम नहीं भेजेगा.

डायसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1977 से 1984 के बीच 30 टेस्ट खेले और 26.64 के औसत से 1,359 रन बनाए.

वह 2003 में श्रीलंका के कोच बने थे और उस समय भी लोगों ने उस फ़ैसले पर आश्चर्य व्यक्त किया था क्योंकि तब उन्हें प्रशिक्षण का कोई विशेष अनुभव नहीं था.

दो साल बाद उनकी जगह टॉम मूडी ने पद सँभाला था और डायसन तब दो साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+