For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रियो ओलंपिक से बाहर नहीं हुए हैं अभी ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार

नई दिल्ली। स्टार कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार के रियो ओलंपिक से बाहर होने की खबर पर भारतीय कुश्ती संघ डब्ल्यूएफआई ने सफाई देते हुए कहा है कि हमने संभावितो की कोई भी लिस्ट नहीं भेजी है और सुशील कुमार ओलंपिक से बाहर नहीं हुए हैं।

बिजली की समस्या बनी खिलाड़ियों की ओलंपिक की राह में रोड़ा

भारतीय कुश्ती संघ ने साफ किया कि यह साधारण प्रक्रिया है जिसमें युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को लिस्ट भेजी जाती है जिसमें यह बताना होता कि कौन से खिलाड़ी अपने संबंधित वजन कैटेगरी में क्वालिफाई कर चुके हैं। फेडरेशन ने कहा कि संभावितों की सूचि में सुशील कुमार का नाम नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि सुशील कुमार बाहर हो गये हैं।

फेडरेशन ने कहा कि अध्यक्ष ब्रिज भूषण सरन सिंह ट्रायल लेंगे और उनका फैसला ही आखिरी फैसला होगा। हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है कि 74 किलोग्राम की कैटेगरी में सुशील या नरसिंह यादव भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अभी भी इसी बात पर नजरें टिकी हैं कि ट्रायल में किसका नाम सामने आयेगा।

नरसिंह ने पिछले वर्ष भारत की ओर से ओलंपिक में अपनी जगह बना ली थी। उन्होंने लास वेगस में वर्ल्ड चैंपिनयशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं सुशील कुमार को अभी अपना ट्रायल देना है। सुशील कुमार ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था।

सुशील कुमार ने 66 किलोग्राम की कैटेगरी में फ्रीस्टाइल में यह पदक जीता है। लेकिन वजन कैटेगरी में बदलाव की वजह से सुशील कुमार को 74 किलोग्राम के वर्ग में भेज दिया गया है। वहीं नरसिंह ने 74 किलोग्राम की कैटेगरी में 2012 के लंदन ओलंपिक में हिस्सा लिया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+