पिच पर सवाल खड़ा करने वाले माइकल वॉन को अब जाकर इंग्लैंड की घटिया बल्लेबाजी की आई याद
अहमदाबाद। भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के सामने जूझते नजर आए हैं। शुरुआती तीन विकेट महज 30 रन के स्कोर पर गिर गए थे। जैक क्रॉली, डॉमिनिक सिबली और जो रूट दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। हालांकि जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने कुछ देर तक जरूर संघर्ष किया,लेकिन फिर बेयरस्टो सिराज की गेंद पर पगबधा आउट हो गए जबकि अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद बेन स्टोक्स इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके और वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इस बीच लगातार पिच पर सवाल खड़ा कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजो की आलोचना की है।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी की आलोचना करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि अभी तक की इंग्लैंड की बल्लेबाजी पिछले कुछ टे्ट मैचों की तुलना में काफी खराब रही है। यह पिच पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए जबरदस्त पिच है। किसी भी तरह की स्पिन पिच पर नहीं हो रही है, गेंद बल्ले पर आ रही है, लेकिन इंग्लैंड ने अभी तक बहुत ही खराब बल्लेबाजी की है। बता दें कि पहले दिन के चायकाल तक इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 144 रन का स्कोर बनाया है। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं जबकि वॉशिंगटन सुंदर के नाम एक विकेट है।
बता दें कि माइकल वॉन ने चेन्नई और अहमदाबाद की पिच की जमकर आलोचना की थी। चौथे टेस्ट मैच से पहले वॉन ने अहमदाबाद की पिच का मजाक उड़ाते हुए एक वडियो साझा किया था। वीडियो के जरिए वॉन ने कहा था कि यह मैच कुछ ही घंटे चलेगा। हालांकि लोगों ने वॉन को इस वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। लोगों ने वॉन से इंग्लैंड की पिचों की भी रिपोर्ट देने को कहा। बहरहाल मौजूदा सीरीज में भारत 2-1 से आगे है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
