Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले जानिए पिंक बॉल टेस्ट से जुड़े अहम रिकॉर्ड

अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा और भारत पहली बार गुलाबी गेंद से अपना डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगा। वहीं इंग्लैंड की बात करें तो इंग्लैंड अपना चौथा पिंक बॉल मैच खेलने जा रहा है। पिछले चार पिंक बॉल टेस्ट मैच में इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है जबकि दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं भारत की बात करें तो उसके आंकड़े पिंक बॉल को लेकर मिले जुले हैं।

भारत में पहला पिंक बॉल टेस्ट कोलकाता में

भारत में पहला पिंक बॉल टेस्ट कोलकाता में

वर्ष 2019 में कोलकाता के इडन गार्डेन मैदान में भारत ने पहला पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच खेला था, जिसमे भारत ने बांग्लादेश को 46 रन से हरा दिया था। वहीं दूसरे पिंक बॉल टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया में हार का सामना करना पड़ा था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से मात दी थी। जबकि इंग्लैंड 2017 में वेस्टइंडीज को 209 रन से हराया था, जबकि आखिरी पिंक बॉल टेस्ट में इंग्लैंड हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 120 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम

ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम

ऑ्ट्रेलिया की टीम डे-नाईट टेस्ट में सबसे सफल टीम रही है। अभी तक कुल 15 डे-नाईट टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमे से ने घर में 8 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान ने चार डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज ने तीन डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं।

पिंक बॉल रिकॉर्ड पर एक नजर

पिंक बॉल रिकॉर्ड पर एक नजर

पहले डे-नाइट टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, 27 नवंबर से 1 दिसबर 2015, एडिलेड ओवल, ऑस्ट्रेलिया

सबसे अधिक डे-नाइट टेस्ट खेलें

ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 8 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं।

घरेलू जमीन पर सर्वाधिक डे-नाइट टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने 8 मैच खेले हैं

सर्वाधिक जीत

2016 में पिंक बॉल मैच शुरू हुआ था, जब न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया की भिड़त हुई थी और सर्वाधिक 8 बार ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट जीता है।

सबसे बड़ी जीत

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 में 209 रन से जीत दर्ज की थी

सबसे कम अंतर की जीत

पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में ऑस्ट्रेलिया ने 39 रन से मैच जीता था।

सर्वाधिक स्कोर

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में 589/3 रन बनाए थे, वॉर्नर ने नाबाद 335 रनों की पारी खेली थी।

सबसे कम स्कोर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टीम 2020 में महज 36 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी

सर्वाधिक व्यक्तिग स्कोर

डेविड वॉर्नर 335 रन की पारी पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में 2019 में खेली थी। इस पारी में उन्होंने 39 चौके और 1 छक्का लगाया था।

सबसे सफल गेंदबाजी स्पेल

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने श्रीलंका के खिलाफ 2019 में 6/23 सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ 6/32 का प्रदर्शन किया था।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 12:35 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+