उत्तर और पश्चिम क्षेत्र रोमांचक संघर्ष में
मुंबई 18 फरवरी .वार्ता. उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों के बीच मंगलवार से यहां होने वाले पांच दिनों के दलीप ट्राफी क्रिकेट फाइनल में बराबरी की टीमों में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है1 उत्तर क्षेत्र टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है1 उसने दक्षिण और पूर्व क्षेत्र पर बेहतरीन जीतें दर्ज की हैं1 दूसरी आेर पश्चिम क्षेत्र ने इंग्लैंड लायंस को हराया था मगर मध्य के खिलाफ उसे पहली पारी में बढत से ही संतोष करना पडा था1 दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी खासी मजबूत है1 भारतीय टेस्ट आेपनर वसीम जाफर की मौजूदगी से पश्चिम क्षेत्र का हौसला बुलंद है1 जाफर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहली पारी में शानदार 151 रन बनाए थे1 मुंबई के अजिंक्य रहाणे भी लायंस के खिलाफ 171 रन धुन चुके हैं1 चेतेश्वर पुजारा. साहिल कुकरेजा और यूसुफ पठान भी गेंदबाजों की हुलिया बिगाडने की पूरी क्षमता रखते हैं1 दूसरी आेर उत्तर क्षेत्र के आकाश चोपडा और मिथुन मिन्हास टूर्नामेंट में दोहरे शतक लगा चुके हैं1 वी आर वी सिंह की अगुवाई में उत्तर क्षेत्र की गेंदबाजी भी काफी भरोसेमंद है1 वी आर वी पूर्व क्षेत्र के खिलाफ आठ विकेट ले चुके हैं1 पार्थिव राज जगबीर2036जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications