आशुतोष को डेविस कप टीम में चुने जाने की उम्मीद
कोलकाता. 18 दिसंबर.वार्ता. युवा टेनिस खिलाडी आशुतोष सिंह ने अगले साल फरवरी में उजबेकिस्तान के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की उम्मीद जतायी है
पिछले कुछ समय से शानदार फार्म में चल रहे आशुतोष ने आज यहां कहा कि वर्ष 2007 उनके करियर का सबसे बेहतरीन साल रहा है और इसके प्रदर्शन के बलबूते उन्हें डेविस कप टीम में चुने जाने की उम्मीद है 1 दिल्ली के इस 25 वर्षीय खिलाडी ने कहा... देश का प्रतिनिधित्व करना फ्यूचर्स और एटीपी टूर्नामेंटों में खेलने से एकदम अहसास देता है 1 मुे उम्मीद है कि मैं ऐसा कर पाउंगा 1 जो भी खिलाडी घसियाले सतह पर बेहतर करता है.उसका डेविस कप टीम में चुने जाने का बढिया अवसर रहता है 1... एटीपी रैंकिंग में पांचवे नंबर के भारतीय खिलाडी आशुतोष ने कहा कि टेनिस को वह जूनून की हद तक प्यार करते हैं 1 उन्होंने कहा... मेरे दादाजी एक टेनिस कोच थे जबकि पिता बलराम डेविस कप खेल चुके हैं 1 इसके अलावा मेरी बहन शालिनी ठाकुर भी टेनिस की राष्ट्रीय चैंपियन रही हैं 1 इस तरह से टेनिस मेरे खून में शामिल है 1...प्रेम लखमी2205वार्ता.2155
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications