For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रील 'सुल्‍तान' सलमान से खफा रियल 'सुल्‍तान' योगेश्‍वर दत्‍त

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान अपनी आने वाली फिल्‍म 'सुल्‍तान' में एक पहलवान को रोल अदा कर रहे हैं। अपनी फिल्‍म से अलग वह उस समय और भी चर्चा में आ गए जब उन्‍हें इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन यानी आईओए ने रियो ओलंपिक 2016 के लिए गुडविल एंबेसडर नियु‍क्‍त कर दिया।

इसके बाद सलमान ने ओलंपिक खेलों के पक्ष में कई बड़ी-बड़ी बातें कह डाली। लेकिन अब ओलंपिक पदक विजेता और पहलवान योगेश्‍वर दत्‍त, सलमान और आईओए से खासे खफा है।

ओलंपिक और खेल के सलमान ने क्‍या किया

योगेश्‍वर ने सलमान खान के गुडविल एंबेसडर बनते ही ट्वीट पर ट्वीट कर डाले। योगेश्‍वर ने सलमान से सवाल किया कि अगर उन्‍हें एंबेसडर बनाया जाएगा तो ही वह ओलंपिक खेलों में मदद करेंगे नहीं हो करेंगे।

न्‍होंने कहा कि पीटी उषा, मिल्‍खा सिंह जैसे लोगों ने मेहनत से ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया है। लेकिन सलमान ने खेल के क्षेत्र में क्‍या किया है जो उन्‍हें इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई।

ओलंपिक फिल्‍म प्रमोशन की जगह नहीं

योगेश्‍वर दत्‍त ने सलमान खान को साफ-साफ कह डाला कि ओलंपिक जैसे खेल फिल्‍म प्रमोशन की जगह नहीं होते हैं। सलमान के गुडविल एंबेसडर बनने के इस कदम को उनकी फिल्‍म 'सुल्‍तान' के प्रमोशन से जोड़कर देखा जा रहा है।

शायद योगेश्‍वर की नाराजगी कुछ जायज भी है क्‍योंकि गुडविल एंबेसडर बनने के बाद ही सलमान ओलंपिक खेलों के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

आज से पहले उन्‍होंने हमेशा क्रिकेट के बारे में बात की और उनका क्रिकेट प्रेम भी किसी से छिपा नहीं है।

योगेश्‍वर को मिला मिल्‍खा सिंह का साथ

योगेश्‍वर की आवाज को अब मिल्‍खा सिंह का भी साथ मिल गया है। उन्‍होंने सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए गुडविल एंबेसडर बनाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि किसी बॉलीवुड स्टार को एंबेसडर बनाने की जरूरत नहीं।






Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+